लाइव न्यूज़ :

कमाई के मामले में 'पद्मावत' का तूफान बरकरार, पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 12:20 IST

भंसाली प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करने वाले वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, "पद्मावत का 31 जनवरी तक कुल कलेक्शन 155.5 करोड़ रुपये था।

Open in App

तमाम विरोधों और कई राज्यों में रिलीज नहीं होने के बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने भारत में अपने शुरुआती सप्ताह में 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद अपने शुरुआती सप्ताहांत में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

भंसाली प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करने वाले वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, "पद्मावत का 31 जनवरी तक कुल कलेक्शन 155.5 करोड़ रुपये था। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा, "'पद्मावत' लगातार आगे बढ़ रही है। इसने 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।"

फिल्म 16वीं शताब्दी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी की कविता 'पद्मावत' पर आधारित है। इस फिल्म का श्री राजपूत करणी सेना ने देशभर में यह कहकर विरोध किया था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है और राजपूत समुदाय के सम्मान को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है।

करणी सेना के विरोध प्रदर्शन और हिंसा की वजह से, फिल्म राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं हो पाई। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ थियेटर में भी फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। इस फिल्म के संबंध में लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ ने इसके दृश्यों और शानदार अभिनय की प्रशंसा की है, कुछ ने जौहर के महिममांडन की आलोचना की है। वहीं कुछ ने अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा दिखाने की आलोचना की है।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच