लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी पद्मावत और पैडमैन की टक्कर, अक्षय कुमार की फिल्म होगी 9 फरवरी को रिलीज

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2018 17:44 IST

संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से इस बात की गुजारिश की है कि वह पैडमैन की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दें!

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत को लेकर देशभर में विवाद जारी है। इसी बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पैडमैन अब 25 जनवरी को नहीं बल्कि 9 फरवरी को रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी आध‍िकारिक पुष्ट‍ि नहीं हुई है लेकिन फिल्म एडिटर और ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा ने ट्विट कर जानकारी दी है कि फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। 

फिल्मफेयर वेबसाइट के मुताबिक संजय लीला भंसाली फिल्म के संदर्भ में अक्षय कुमार से मिलने गए थे और उन्होंने अक्षय कुमार से इस बात की गुजारिश की है कि वह पैडमैन की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दें। बता दें कि पद्मावत और पैडमैन एक ही दिन 25 जनवरी को ही रिलीज होने वाली थी। 

वहीं, खबर यह भी है कि पद्मावत से फिल्म पैडमैन का बिजनेस भी प्रभावित हो सकता था। इसे देखते हुए पैडमैन के निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर मजबूर हुए हैं।

पद्मावत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं। वहीं, पैडमैन में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर लीड रोल में हैं।

टॅग्स :पैडमैनपद्मावतअक्षय कुमारसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणट्विंकल खन्नाराधिका आप्टेरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच