लाइव न्यूज़ :

राजस्थान हाईकोर्ट के लिए होगी पद्मावत की स्पेशल स्क्रीनिंग, फैसला लेने से पहले जज देखेंगें फिल्म

By स्वाति सिंह | Updated: February 3, 2018 09:59 IST

25 जनवरी को रिलीज हुई पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर अब तक 166 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Open in App

राजस्थान में सोमवार (पाँच फ़रवरी) को संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है। जोधपुर में इस मामले की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता को पद्मावत दिखाई जाएगी। हाई कोर्ट फिल्म के दो मुख्य कलाकारों के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत पर सुनवाई चल रही है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई थी। राजस्थान के संगठन राजपूत करणी सेना ने फिल्म के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 166 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

वीरेंद्र सिंह और नागपाल सिंह दोनों ने मिलकर दीदवाना थाने में यह केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।  उन्होंने यह भी कहा था कि इस फिल्म के द्वारा राजपूत महारानी पद्मावती की छवि खराब की गई है।  

फिल्म निर्देशक भंसाली ने पिछले साल मार्च में ही इस मामले को खत्म करने के लिए सुनवाई कर रहे जज से फिल्म देखने का आग्रह किया था।  उस समय अदालत ने प्राथमिकी पर रोक लगाते हुए जांच जारी रखने की अनुमति दी थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को जस्टिस मेहता ने कहा कि फिल्म को देखे बगैर तय नहीं कर सकते कि इससे धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं या नहीं। इसके बाद ही फिल्म पद्मावत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की बात कही गई।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी फिल्म राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में रिलीज नहीं हो पाई है। पद्मावत के विरोध में कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

इससे पहले फिल्म पद्मावत की रिलीज को लेकर सेंसर बोर्ड ने तीन इतिहासकारों की भी राय ली थी। बोर्ड ने जयपुर के इतिहासकारों की राय जानने के लिये उन्हें आमंत्रित किया है था। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के बारे समीक्षा करने के लिए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इन्हें आमंत्रित किया था। इसके बाद फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत रखा गया। वहीं, फिल्म को लेकर कहा गया कि इसमें पांच बदलाव किए गए।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीरणवीर सिंहशाहिद कपूरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला