लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में पहली बार दिखाई जा रही है पद्मावत, मॉल के आसपास लगाई गई कड़ी सुरक्षा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 5, 2018 18:52 IST

पद्मावत की यह विशेष स्क्रीनिंग चार लोगों के लिए की जा रही है, इनमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता और स्टाफ सदस्य शामिल हैं।

Open in App

पद्मावत की सोमवार को एक स्पेशल स्क्रीनिंग जोधपुर में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए की जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और इस फिल्म के कलाकार दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के खिलाफ डाली गई एक याचिका की सुनवाई के तहत फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है।

इस याचिका को दर्ज करने वाले वीरेंद्र सिंह व नागपाल सिंह नामक दो व्यक्तियों ने यह दावा किया था कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया हैं जिससे रानी पद्मावती की छवि को नुकसान पहुंचा गया हैं। हालांकि अब याचिकार्ताओं ने फिल्म के प्रर्दशन के लिए आदालत को अपनी सहमति दे दी है। इसी क्रम में न्यायमूर्ति मेहता ने सोमवार को इसकी स्क्रीनिंग का आदेश दिया।

राजस्‍‌‌थान के जोधपुर में पद्मावत स्क्रीनिंग आज रात आठ बजे इनॉक्स मॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रर्दशित किया जाएगा। फिल्म प्रर्दशन के दौरान सिनेमाघरों में और बाहर भी पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कलवी ने कहा की इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान प्रशासन ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस फिल्म की प्रर्दशन से उनकी टीम को कोई बाधा ना पहुंचाए। 

यह विशेष स्क्रीनिंग चार लोगों के लिए की जाएगी, जिनमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता और स्टाफ सदस्य शामिल हैं।

फिल्म विवाद के बाद भी 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। लेकिन राजस्‍थान, गुजरात, मध्य प्रदेश व बिहार-उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी रिलीज नहीं हो पाई थी। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धामाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक घरेलू बाजार से 200 करोड़ का जादुई आकड़े को पार कर लिया है। 

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच