लाइव न्यूज़ :

Padmaavat Box Office Collection Day 11: पद्मावत बनी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की सबसे सफल फिल्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 08:42 IST

पद्मावत ने शनिवार को फिल्म ने 16 करोड़ रुपये और रविवार को 20 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले 11 दिनों में 212.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म विरोध प्रदर्शनों के बीच 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। राजस्थान के संगठन राजपूत करणी सेना ने पूरे देश में फिल्म का हिंसक विरोध किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं।  पद्मावत पहले ही रणवीर कपूर और शाहिद कपूर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। 

शनिवार (दो फ़रवरी) को फिल्म ने 16 करोड़ रुपये और रविवार (तीन फरवरी) को 20 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर दोनों की ओपनिंग के मामले में अब तक की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। पद्मावत ने पहले दिन करीब 19 करोड़ कमाए जबकि इससे पहले रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये और शाहिद कपूर की हैदर ने 6.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

संजय लीला भंसाली की फिल्म मध्यकालीन कवि मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावत पर आधारित है। फिल्म में दिल्ली की सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) चित्तौड़ की रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) को हासिल करने के लिए उनके राज्य पर चढ़ाई कर देता है। चित्तौड़ के राजा रतन सिंह (शाहिद कपूर) युद्ध में मारे जाते हैं। रानी पद्मावती खिलजी से बचने के लिए जौहर करके प्राण त्याग देती हैं। 

करीब 180 करोड़ रुपये की लागत से बनी पद्मावत के प्रमोशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पद्मावत के डिजिटल राइट्स 25 करोड़ रुपये में और सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिके हैं। विदेशी टेरिटरी में पद्मावत को रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इस तरह ये फिल्म रिलीज से पहले ही 150 करोड़ रुपये कमा चुकी थी।

करणी सेना के हिंसक विरोध के चलते मल्टिप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चार राज्यों गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और गोवा में फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया था। देश के करीब दो-तिहाई मल्टीप्लेक्स इस संगठन के सदस्य हैं। इसलिए फिल्म को करीब 20-30 प्रतिशत कारोबार का नुकसान हुआ है। फिल्म की रिलीज का विरोध करने वालों ने हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात इत्यादि राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किये। हिंसा के लिए विभिन्न राज्यों में 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरसंजय लीला भंसालीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!