लाइव न्यूज़ :

OSCAR: ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में RRR का नामांकन, 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म को मिली कामयाबी, फैंस खुश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 12:47 IST

विदेशों में आरआरआर को खूब पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर वैश्विक दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने के बाद इसे बहुत प्यार मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म  के रूप में भी नामांकित किया गया है। इसके साथ ही आरआरआर के गीत-दोस्ती को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के रूप में नामांकित किया गया है।

मुंबईः फिल्म आरआरआर के फैंस उत्साहित हैं। ऑस्कर ने विभिन्न श्रेणियों में संभावित ऑस्कर नामांकित व्यक्तियों की सूची जारी की है जिसमें दो में आरआरआर का नाम शामिल है। 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म का नामांकन हुआ है। पिछली फिल्म आमिर खान की लगान थी जिसे ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। ध्यान देनेवाली बात है कि दोनों ही फिल्में उपनिवेश विरोधी फिल्म हैं।

प्रकाशन ने भविष्यवाणी की है कि आरआरआर के गीत-दोस्ती को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के रूप में नामांकित किया गया है। इस गीत को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है जिसे हेमचंद्र द्वारा लिखा गया है। दोस्ती गीत के साथ ही 'दिस इज ए लाइफ' फ्रॉम एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स, 'होली म्यू हैंड' टॉप गन: मेवरिक, और टर्निंग रेड से यू लाइक यू जैसे गाने भी सूची में शामिल हैं।

यही नहीं आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म  के रूप में भी नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में आरआरआर के साथ निर्देशक सैंटियागो मित्रे की अर्जेंटीना 1985, एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की बार्डो, लुकास ढोंट्स क्लोज और अली अब्बासी की होली स्पाइडर शामिल हैं।

गौरतलब है कि विदेशों में आरआरआर को खूब पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर वैश्विक दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने के बाद इसे बहुत प्यार मिला। हॉलीवुड फिल्म बिरादरी के कई लोकप्रिय सदस्यों ने इस फिल्म को सराहा है। 

टॅग्स :जूनियर एनटीआरराम चरणऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार