लाइव न्यूज़ :

Oscar 2023: कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की ऑस्कर में उपस्थिति पर की तारीफ, बोलीं- "भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ"

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2023 12:08 IST

कंगना रनौत के पोस्ट के बाद एक के बाद एक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स कंगना का समर्थन कर रहे हैं और दीपिका की तारीफ करने के लिए उनकी भी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने कंगना पर तंज कसते हुए कमेंट्स किए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर में दीपिका की मौजूदगी पर कंगना रनौत ने की तारीफ कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट के लिए दीपिका का वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की ऑस्कर में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेसेंटर अकेली इंडियन एक्ट्रेस हैं

मुंबई: ऑस्कर 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की उपस्थिति को लेकर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। सोमवार को कंगना रनौत ने एक ट्वीट के जरिए दीपिका की तारीफों के पुल बांधे हैं।

उन्होंने ऑस्कर में दीपिका के राजामौली की 'आरआरआर' के पॉपुलर सॉन्ग 'नाटु-नाटु' को पेश करने वाले वीडियो की क्लिप साझा करते हुए पोस्ट लिखी हैं। कंगना ने लिखा, "दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना, दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वेक्षेष्ठ है।" कंगना ने पोस्ट के साथ दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। 

कंगना रनौत के पोस्ट के बाद एक के बाद एक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स कंगना का समर्थन कर रहे हैं और दीपिका की तारीफ करने के लिए उनकी भी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने कंगना पर तंज कसते हुए कमेंट्स किए हैं। 

इसके अलावा एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने भी दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दीपिका की फोटो शेयर करते लाल हार्ट इमोजी शेयर किया। वहीं, आलिया भट्ट ने भी दीपिका की ऑस्कर में ब्लैक ड्रेस वाली फोटो शेयर करते हुए हार्ट इमोजी के साथ लिखा ये भारतीय खूबसूरती हैं जो सभी को गौरवान्वित करती हैं।

बता दें कि ऑस्कर में दीपिका ने ऑल-ब्लैक ऑफ शोल्डर वेलवेट गाउन पहना हुआ है और उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा है। ड्रेस के साथ उन्होंने येलो डायमंड ड्रॉप नेकलेस से अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डकंगना रनौतदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम