लाइव न्यूज़ :

Online Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 14:27 IST

अभिनेता सोनू सूद बुधवार को ‘1एक्सबेट’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App

Online Betting App Case: अभिनेता सोनू सूद बुधवार को ‘1एक्सबेट’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूद (52) दोपहर लगभग 12 बजे मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी अभिनेता सूद से पूछताछ करेंगे और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे। संघीय जांच एजेंसी ने इस जांच के तहत पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ की है। एजेंसी ने इस जांच के तहत कुछ महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ से भी पूछताछ की है। ‘1एक्सबेट’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी जांच, ऐसे मंचों के खिलाफ ईडी की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की भारी मात्रा में चोरी करने के आरोप हैं।

भविष्य में एजेंसी द्वारा कुछ और खिलाड़ियों, फिल्म अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि ईडी जल्द ही इस मामले में उन व्यक्तियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है, जिन्होंने ऐप की प्रचार गतिविधियों से उत्पन्न कथित अपराध की आय का उपयोग किया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी की जांच का उद्देश्य मशहूर हस्तियों से यह जानना है कि सट्टेबाजी कंपनी ने उनसे समर्थन प्राप्त करने के लिए किस प्रकार संपर्क किया। केंद्र सरकार ने हाल में एक कानून लाकर भारत में ‘ऑनलाइन गेमिंग’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईडी ने हाल में कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच के लिए ‘‘केंद्रित रणनीति’’ बनाने का नीतिगत निर्णय लिया है।

टॅग्स :सोनू सूदहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!