लाइव न्यूज़ :

Twitter पर एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को चुनौती देते हुए कहा- अगर आप मर्द हैं तो 'मणिपुर फाइल्स' बनाओ, फिल्म डायरेक्टर ने दिया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2023 17:33 IST

ट्विटर पर एक शख्स ने विवेक अग्निहोत्री से कहा, "अगर आप मर्द हैं तो समय बर्बाद मत करो और 'मणिपुर फाइल्स' फिल्म बनाओ।" इस पर फिल्म निर्माता ने जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में अग्निहोत्री ने निर्दोष कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर एक ट्वीट शेयर किया थातभी एक ट्विटर यूजर ने निर्देशक से 'मणिपुर फाइल्स' पर फिल्म बनाने की चुनौती दे डालीकहा, अगर आप मर्द हैं तो समय बर्बाद मत करो और 'मणिपुर फाइल्स' फिल्म बनाओ

नई दिल्ली: विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी आगामी पेशकश 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' का ट्रेलर जारी किया। यह जल्द ही ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म निर्माता अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद अपना प्रोजेक्ट लेकर आए। यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

हाल ही में अग्निहोत्री ने निर्दोष कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर एक ट्वीट शेयर किया था। तभी एक ट्विटर यूजर ने निर्देशक से 'मणिपुर फाइल्स' पर फिल्म बनाने की चुनौती दे डाली। ट्विटर पर एक शख्स ने विवेक अग्निहोत्री से कहा, "अगर आप मर्द हैं तो समय बर्बाद मत करो और 'मणिपुर फाइल्स' फिल्म बनाओ।" इस पर फिल्म निर्माता ने जवाब दिया, "मुझ पर इतना भरोसा रखने के लिए धन्यवाद। सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या यार? तुम्हारी 'टीम इंडिया' में कोई 'आदमी' फिल्म निर्माता नहीं है क्या?''

बता दें कि 19 जुलाई को मणिपुर हिंसा का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। जिसमें सैकड़ों दंगाई दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते, उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। कथित घटना उत्तर-पूर्व राज्य में हिंसा भड़कने के एक दिन बाद 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई थी।

बॉलीवुड डायरेक्ट  विवेक अग्निहोत्री के प्रोजेक्ट की बात करें तो ZEE5 पर 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' प्रस्तुत करेंगे। उसी का आधिकारिक ट्रेलर आउट हो गया है। हालाँकि, रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriमणिपुरहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!