लाइव न्यूज़ :

थ्रेड्स पर यूजर ने करण जौहर से पूछा- 'आप गे हैं?'; जानें फिल्ममेकर ने क्या दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: July 9, 2023 12:33 IST

एक यूजर ने फिल्ममेकर से सवाल किया कि उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का है? फिल्ममेकर ने लिखा, 'मुझे अपनी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी मैम के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौका नहीं मिला।"

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स ने थ्रेड्स पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान करण जौहर से कई सवाल पूछे।करण ने कई सवालों का गोल मटोल जवाब दिया।

मुंबईः मेटा के नए लॉन्च ऐप थ्रेड्स पर एक यूजर ने फिल्ममेकर करण जौहर से बेहद निजी सवाल पूछ लिया। हालांकि फिल्ममेकर इस पर प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे। यूजर ने थ्रेड्स पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान करण जौहर से पूछा- "आप गे हैं ना?" इस पर करण ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा,"आपको इंटरेस्ट है?"

इसी क्रम में एक अन्य यूजर ने फिल्ममेकर से सवाल किया कि उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का है? फिल्ममेकर ने लिखा, 'मुझे अपनी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी मैम के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौका नहीं मिला।"

करण जौहर से अगला सवाल किया गया- क्या भविष्य में उनका धर्मा प्रोडक्शन शाहरुख खान के साथ काम करेगा, और क्या वह सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं? फिल्ममेकर ने इन सवालों का खुलकर जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि करण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से 6 साल बाद निर्देशन में वापसी की है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी ने अहम किरदार निभाया है। खबरें यह भी हैं कि फिल्म में वरुण धवन, सारा अली खान और अनन्या पांडे का कैमियो भी है।

टॅग्स :करण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!