लाइव न्यूज़ :

सीता नवमी के अवसर पर ऑडियो के साथ रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का नया मोशन पोस्टर, जानकी के रूप में कृति सेनन का दिखा 'दिव्य रूप'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 11:46 IST

निर्माता ओम राउत की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का नया ऑडियो टीजर रिलीज किया गया है। इसमें कृति सेनन माँ सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकृति सेनन ने ऑडियो मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैकृति सेनन और प्रभास की आदिपुरुष जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म का राम सिया राम ऑडियो टीजर रिलीज किया गया

मुबई: आज देश भर में सीता नवमी मनाई जा रही है। इस खास मौके पर कृति सेनन स्टारर अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का मोशन वीडियो रिलीज किया है।

फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में निर्माता ओम राउत ने 'आदिपुरुष' के 'राम सिया राम' का ऑडियो रिलीज किया है जिसमें कृति सेनन माँ सीता के रूप में नजर आ रही हैं।                                           

माँ सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने भारतीय इतिहास की सबसे सम्मानित महिला में से एक जो समर्पण, निस्वार्थता, बहादुरी और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती हैं।

उन्हें कृति सनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर 'राम सिया राम' के ऑडियो टीजर का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकी के पात्र में कृति सनोन राघव की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है जो दर्शकों को निश्चितरूप से आध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जायेगी।

उनकी व्याख्या, 'राम सिया राम' के इस भावपूर्ण राग को सचेत-परंपरा ने स्वरबद्ध  किया है और इसकी  रचना भी उन्होंने ने ही की है।

आदिपुरूष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और फिल्म टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन मुख्य भूमिका में है।

वहीं, देवदत्त गजानन नागे और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लंकेश के किरदार में सैफ अली खान फिल्म में नजर आने वाले हैं वहीं, लक्ष्मण का किरदार सनी सिंह निभा रहे हैं। 

टॅग्स :कृति सेननप्रभासहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीमूवी पोस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!