लाइव न्यूज़ :

आजादी के जश्न में देशभक्ति की भावना जगाते हैं ये सदाबहार गीत, जानिए इन गीतों को किसने गाया और लिखा

By मेघना सचदेवा | Updated: August 15, 2022 12:40 IST

देश में हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभक्ति की भावना जगाने वाले सदाबहार गीतों से देश गूंज रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मेरे देश की धरती ' गीत 50 के दशक के आखिरी वक्त से अब तब का सबसे सदाबहार देशभक्ति गीतों में से एक है।देशभक्ति के सदाबाहर गीतों की लिस्ट में 'ऐ वतन ऐ वतन' गीत जरूर शामिल होता है।देशभक्ति की भावना जगाने वाले सदाबहार गीतों से देश गूंज रहा है।

नई दिल्ली: आज भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश में हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभक्ति की भावना जगाने वाले सदाबहार गीतों से देश गूंज रहा है। आजादी के जश्न का हिस्सा बन रहे इन गीतों के इतिहास के बारे में जानिए 

'ऐ वतन ऐ वतन'

देशभक्ति के सदाबाहर गीतों की लिस्ट में 'ऐ वतन ऐ वतन' गीत जरूर शामिल होता है। फिल्म 'शहीद' का गीत मोहम्मद रफी ने गाया है। महान देशभक्त सरदार भगत सिंह पर आधारित बायोपिक में अभिनेता मनोज कुमार ने भगत सिंह की भूमिका निभाई है। भगत सिंह जैसे देशभक्त आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं डरते थे।

'मेरे देश की धरती'

'मेरे देश की धरती ' गीत 50 के दशक के आखिरी वक्त से अब तब का सबसे सदाबहार देशभक्ति गीतों में से एक है। ये गाना 'उपकार' फिल्म का है। जिसमें अभिनेता मनोज कुमार हैं। गाने को महेंद्र कपूर ने गाया है जबकि इसके बोल गुलशन बावरा ने लिखे हैं।

'ऐ मेरे वतन के लोगों' 

ये गीत कवि प्रदीप ने लिखा है। देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ये गीत लिखा गया। इस गाने को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इसी गाने ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भावुक कर दिया था। 

'दिल दिया है जान भी देंगे  ऐ वतन तेरे लिए'

देशभक्ति भी भावना से भर देने वाले इस सदाबहार गीत को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। ये गाना फिल्म कर्मा का है। इस गाने में दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और अनुपम खेर जैसे दिग्गज अभिनेता थे। फिल्म 'कर्मा' 1986 में रिलीज़ हुई थी।

'ऐसा देश है मेरा'

लता मंगेशकर उदित नारायण गुरदास मान और पृथा मजूमदार जैसे सदाबहार गायकों ने इस गीत को आवाज दी है। ये गाना 'वीर जारा'  फिल्म का हिस्सा है। ये फिल्म दर्शाती है कि कैसे भारत और पाकिस्तान अपनी संस्कृतियों में इतने सारे मतभेदों के बावजूद कई मायनों में समान हैं। इस फिल्म 2004 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक ड्रामा थी। 

'रंग दे बसंती'

एआर रहमान का बनाया ये गीत फिल्म 'रंग दे बसंती' का है। दलेर मेहंदी ने इस गाने को गाया है। इस फिल्म में मौज मस्ती करने वाले युवाओं का एक समूह जो एक डाक्यूमेन्टरी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका निभाते हैं जिससे उनमें देशभक्ति की भावना जागती है। 

'वन्दे मातरम'

वन्दे मातरम अमिताभ बच्चन, जया बच्चन,  शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर अभिनीत 'कभी खुशी कभी गम फिल्म' का एक गाना है। इस गाने के बोल बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखे है। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवस्वतंत्रता दिवसगानाबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीHoli Party Songs: 'होली के दिन' से 'जय जय शिव शंकर' तक, इन 6 गानों से झूम उठेगी आपकी होली

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?