लाइव न्यूज़ :

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 में फिल्माएं गए उज्जैन महाकाल मंदिर के सीन को लेकर विरोध, पुजारियों ने की सीन हटाने की मांग

By अंजली चौहान | Updated: July 28, 2023 16:34 IST

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा विवाद फिल्म की उज्जैन महाकाल मंदिर में शूटिंग को लेकर खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओएमजी 2 में महाकाल मंदिर में शूटिंग के सीन को हटाने की हो रही मांग मंदिर के पुजारियों ने सीन को हटाने की मांग की है फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी

उज्जैन: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद भी सामने आ चुके हैं जिसमें से ताजा विवाद है फिल्म के एक सीन को लेकर।

दरअसल, 'ओह माई गॉड 2' में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के कुछ सीन को फिल्माया गया है जिसे लेकर मंदिर के पुजारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है और सीन को हटाने की मांग की है। 

एएनआई से बात करते हुए, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा, "सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। 'ओह माय गॉड 2'।

यह प्रमाणन उन फिल्मों के लिए आरक्षित है जिनमें वयस्क सामग्री है। हम मांग करते हैं कि कुछ दृश्य, जो महाकाल मंदिर में फिल्माए गए थे, हटा दिए जाएं क्योंकि वे दर्शकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।"

मंदिर के पुजारी ने चेतावनी भी दी है और कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने पहले फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी थी।

मालूम हो कि ओह माय गॉड 2 अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है जो कि 2012 में आई थी। उस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल थे।

इसके सीक्वल में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में हैं और पंकज त्रिपाठी एक भक्त के रूप में दर्शाएं गए हैं। वहीं, फिल्म में यामी गौतम भी हैं। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन के कई क्षेत्रों में हुई है। 

टॅग्स :ओएमजीअक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

क्रिकेटपृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?