लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख खान का 'मुसीबत के समय सलमान रहेगा' कहते हुए पुराना वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: October 8, 2021 08:51 IST

 इस बीच सलमान खान का उनके गेम शो, दस का दम का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उनके परिवार पर मुसीबत के समय सलमान पर भरोसा कर सकते हैं। जिसपर सलमान भी हां में सिर हिलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान और सलमान खान का एक पुराना वीडियो सामने आया हैशाहरुख खान मुसीबत के समय सलमान खान पर भरोसे की बात कहते देखे जा सकते हैं

शाहरुख खान और उनका परिवार एक बड़े संकट से गुजर रहा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बेटे पर चल रहे केस के बीच शाहरुख को फैन्स और फिल्म उद्योग के लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। इस बीच सलमान खान का उनके गेम शो, दस का दम का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उनके परिवार पर मुसीबत के समय सलमान पर भरोसा कर सकते हैं। जिसपर सलमान भी हां में सिर हिलाते हैं।

दस का दम के इस पुराने वीडियो में शाहरुख खान फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ शो पर मौजूद होते हैं। जिसमें सलमान अपने दोस्त शाहरुख खान से पूछते हैं कि आपका थिक और थिन क्या है? इसके जवाब में शाहरुख कहते हैं- "सलमान यार, अगर  मैं कभी मुसीबत में रहूं असल में मुझसे ज्यादा मेरा परिवार अगर मुसीबत में पड़ा तो तुम हो।" शाहरुख खान की इस बात पर सलमान कहते हैं- वो तो है जवाब देते हैं। यह पल दोनों के लिए काफी भावुक होता है। इसके बाद सलमान शाहरुख के गले लग जाते हैं।

गौरतलब है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद हाल में सलमान शाहरुख से मिलने गए थे। शाहरुख खान के बेटे को 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप है। एक क्रूज पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापा मारा था जिसमें कई लोगों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। आर्यन भी उनमे से एक हैं। हालांकि आर्यन ने इससे साफ इनकार किया है। वहीं आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने कहा कि ड्रग्स एनसीबी ने ही प्लांट किए हैं चाहें तो सीसीटीवी मंगा कर देखा लिया जाए। 

 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खानआर्यन खानNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?