लाइव न्यूज़ :

नुसरत जहां ने पति निखिल जैन पर लगाया आरोप- बैंक से निकाले पैसे, कहा- शादी अमान्य है तो तलाक कैसा

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2021 16:10 IST

निखिल के बाद अब नुसरत ने पति पर कई आरोप लगाए हैं। नुसरत जहां ने कहा कि जो शख्स खुद को रईस बताकर कह रहा है कि मैंने उसका इस्तेमाल किया, वो रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत ने पति पर कई आरोप लगाए हैंनुसरत के बैंक से निखिल ने निकाले पैसे

टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने पति निखिल जैन पर बिना पूछे गैर कानूनी रूप से बैंक से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा है कि भारत में ये शादी मान्य ही नहीं है तो तलाक लेने की बात ही नहीं आती।

मालूम हो कि हाल ही में निखिल जैन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पत्नी नुसरत जहां 6 महीने से उनके साथ नहीं है। वहीं खबर ये भी है कि नुसरत जहां प्रेग्नेंट हैं। हालांकि निखिल ने इस पर कहा कि उनको इसकी जानकारी नहीं है और वह प्रेग्नेंट भी हैं तो ये बच्चा उनका नहीं है। 

पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करेंगी नुसरतनिखिल के बाद अब नुसरत ने पति पर कई आरोप लगाए हैं। नुसरत जहां ने कहा कि जो शख्स खुद को रईस बताकर कह रहा है कि मैंने उसका इस्तेमाल किया, वो रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लेता है। आजतक के मुताबिक नुसरत पति पर पैसे निकालने को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करने वाली हैं।

निखिल के पास है पुश्तैनी गहने और कपड़े नुसरत ने कहा है कि जो कुछ भी मेरा था, मेरे कपड़े, बैग्स, एसेसरीज अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे पर‍िवार वालों, दोस्तों ने दिए थे सब उसी के पास है। 

शादी मान्य नहींअब नुसरत जहां ने इस मसले पर बयान जारी कर कहा है कि 'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये एक Interfaith Marriage (दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी) थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

टॅग्स :नुसरत जहानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!