लाइव न्यूज़ :

नुसरत भरूचा ने मध्यप्रदेश के चंदरी में शुरू की 'जनहित में जारी' की शूटिंग, जानें और कौन आएंगे नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 08:34 IST

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और जाने माने लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य इस बार एक मल्टी-फिल्म डील के लिए साथ आए हैं। बतादें कि फिल्म “जनहित में जारी” एक असामान्य लेकिन प्रासंगिक और हास्य से परिपूर्ण फिल्म है।

Open in App
ठळक मुद्देराज शांडिल्य इस बार एक मल्टी-फिल्म डील के लिए साथ आए हैंफिल्म अपने तत्कालीन विषय के माध्यम से सभी पुरानी परंपराओं को तोड़ देगी

बाॅलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा के साथ, विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य ने फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग शुरू कर दी है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और जाने माने लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य इस बार एक मल्टी-फिल्म डील के लिए साथ आए हैं। जब दो उम्दा कहानीकार फिल्में बनाने के लिए एक साथ आते हैं, तो उनसे बेहतरीन मनोरंजन फिल्मों की उम्मीद की जा सकती है।अपनी फिल्मों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले भानुशाली ने एक मल्टी-फिल्म डील के लिए राज शांडिल्य के साथ हाथ मिलाया है।

बतादें कि फिल्म “जनहित में जारी” एक असामान्य लेकिन प्रासंगिक और हास्य से परिपूर्ण फिल्म है। खबरों कि मानें तो यह फिल्म अपने तत्कालीन विषय के माध्यम से सभी पुरानी परंपराओं को तोड़ देगी। ड्रीम गर्ल के निर्देशक-लेखक ने एक असामान्य लेकिन हास्यपूर्ण तरीके से एक महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डाला है। 

इस फिल्म में नुसरत भरुचा एक अहम किरदार में नजर आएंगी। नुसरत ने कई फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उमीद है कि वह इस फिल्म में भी अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लेंगी। इस फिल्म में नुसरत भरुचा के अलावा अन्नू कपूर, अनुद सिंह ढाका और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे है। फिल्म के लिए शूटिंग हाल ही में मध्य प्रदेश के चंदेरी में शुरू हो गई है।

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक अपनी भूमिका और फिल्म के विषय को लेकर नुसरत बेहद उत्साहित हैं। नुसरत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- "जनहित में जारी” एक बेहद दिलचस्प कान्सेप्ट है, जैसे ही मैंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी मैंने तुरन्त ही इस फिल्म का हिस्सा बनना तय किया और ड्रीम गर्ल के बाद एक बार फिर राज के साथ फिल्म करना सच में एक बेहतरीन एहसास है। मैं भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के सहयोग से भारत की पहली महिला फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।"

अपने दूसरे प्रोडक्शन के बारे में निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “मैं हमेशा ऐसी अच्छी कहानियों का प्रशंसक रहा हूं जो आपको सोचने पर मजबूर करती है। जनहित में जारी बिल्कुल ऐसी ही है। राज की कहानी मनोरंजक होती है, दमदार ट्रेडमार्क के हास्य के साथ एक मजेदार मनोरंजक तरीके से अच्छे संदेश भी देती हैं। नुसरत इस फिल्म के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाने और दर्शकों को आश्चर्यचकित करने जा रही हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए, राज शांडिल्य ने कहा, “यह देखते हुए कि भारत का अधिकांश हिस्सा छोटे शहरों और गांवों में रहता है, एक फिल्म निर्माता के रूप में, मेरा प्रयास उनकी कहानियों को मुख्यधारा में लाना है। फिल्म जनहित में जारी की कहानी न केवल कुछ सामाजिक और प्रासंगिक मुद्दों को संबोधित करती है, बल्कि कुछ ऐसे वैध बिंदु भी देती है जिन पर हमें विचार करने की आवश्यकता है। मुझे यकीन है कि यह विषय शहरी दर्शकों को भी पसंद आएगा। नुसरत एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और ड्रीम गर्ल के बाद मैं इस फिल्म के लिए उनके अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता था। मैं विनोद भानुशाली के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारे असंख्य और विभिन्न दर्शकों के लिए ऐसी कई और दिलचस्प और नई कहानियां पर्दे पर लाऊंगा।”

राज शांडिल्य द्वारा प्रस्तुत, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन की फिल्म जनहित में जारी विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव और राजेश द्वारा निर्मित और राघव, जूही व पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित है।

टॅग्स :नुसरत भरूचाफिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?