लाइव न्यूज़ :

Nude photoshoot controversy: मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश नहीं होंगे रणवीर सिंह, अभिनेता ने मांगा दो हफ्तों का समय

By रुस्तम राणा | Updated: August 21, 2022 16:49 IST

फिल्म अभिनेता को चेंबूर पुलिस थाने के द्वारा समन जारी कर कल यानी 22 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अभिनेता ने पेश होने के लिए पुलिस से 2 हफ्तों का समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अभिनेता को समन जारी कर 22 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया थालेकिन अभिनेता ने पेश होने के लिए पुलिस से 2 हफ्तों का समय मांगा हैअब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर उन्हें पूछताछ के लिए फिर से तलब करेगी

मुंबई: न्यूड फोटोशूट मामले में हिन्दी फिल्मों के अभिनेता रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस पेश होने के लिए नया समन जारी करेगी। इससे पहले भी फिल्म अभिनेता को चेंबूर पुलिस थाने के द्वारा समन जारी कर कल यानी 22 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन अभिनेता ने पेश होने के लिए पुलिस से 2 हफ्तों का समय मांगा है। इसलिए अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर उन्हें पूछताछ के लिए फिर से तलब करेगी। 

बता दें कि इससे पहले शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने अभिनेता के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं। बॉलीवुड स्टार के खिलाफ यह मामला शहर के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। 

एनजीओ ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करके उनकी शील का अपमान किया।

पिछले महीने के अंत में, एक पत्रिका के लिए अभिनेता की वायरल फोटो श्रृंखला ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। यह फोटोशूट 70 के दशक के पॉप आइकन बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि थी, जो कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए 1972 के शूट में भी न्यूड हो गए थे। 

बात करें उनके फिल्मी प्रोजक्ट की तो रणवीर सिंह की आने वाली परियोजनाओं में आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल हैं। वह रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा सह-कलाकार होंगे।

टॅग्स :रणवीर सिंहमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई