लाइव न्यूज़ :

सोनाली बेंद्रे के अलावा इन स्टार्स ने भी लड़ी कैंसर से अपनी जंग, मौत को दी मात

By विवेक कुमार | Updated: July 4, 2018 16:43 IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जानलेवा बीमारी कैंसर से जूझ रही हैं।

Open in App

कैंसर एक ऐसी बीमारियों में से एक है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमज़ोर कर देती है। कैंसर उन बीमारियों में से एक है जो धीरे-धीरे फैलता है। बॉलीवुड की खूबसूरत और लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस रोग से जूझ रहीं हैं। सोनाली न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज इस भयानक बीमारी से जंग लड़ चुके हैं। हम आपको बताते हैं कौन हैं वह सेलिब्रिटीज... 

इरफ़ान खान 

बॉलीवुड  एक्टर इरफान खान इन दिनों न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से अपनी जंग लड़ रहे हैं। इरफ़ान भारत से दूर लंदन में इस  गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इरफ़ान की कैंसर से जंग जारी है। हाल ही में इरफान ने अपना दर्द बयां करते हुए अपनी बीमारी को लेकर एक पत्र लिखा था। जिसके बाद बॉलीवुड हस्तियों ने इरफान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 

युवराज सिंह 

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह उन नामों में से एक हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ चुके हैं। 2011 विश्व कप जीतने के बाद युवराज को 'प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट' का नाम दिया गया था। टूर्नामेंट के खत्म होते ही युवराज सिंह अपने फेफड़े के कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका चले गए और मार्च 2012 में वह ठीक होने बाद भारत लौट आए। 

अनुराग बासु 

एक और अविश्वसनीय बॉलीवुड की कैंसर की कहानी लेखक-निर्देशक अनुराग बासु की है। अनुराग ब्लड कैंसर से ग्रस्त थे। डॉक्टर्स ने उन्हें ये तक कह दिया था  कि वह इस बीमारी के साथ केवल तीन महीने तक ही जीवित रह पाएंगे। लेकिन अनुराग ने हार नहीं मानी और वह तीन साल तक अपनी इस बीमारी से लड़ते रहे और सफल भी हुए। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। 

मनीषा कोइराला 

कैंसर से लड़ने वालों में अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी एक हैं। मनीषा डिम्बग्रंथि के कैंसर से पीड़ित थी। उन्होंने न्यूयॉर्क में लगभग दो साल तक अपनी इस बीमारी का इलाज करवाया और उसके बाद वह एकदम ठीक हो गईं।  बता दें कि कीमोथेरेपी के दौरान भी मनीषा ने फिल्मों के लिए शूटिंग बंद नहीं की थी। 

मुमताज

60 और 70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इलाज करवाया और  अब वह ठीक हैं। 

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीWorld Cancer Day 2024: सोनाली बेंद्रे- किरण खेर से लेकर ये एक्ट्रेस दे चुकी हैं कैंसर को मात, बनीं लोगों की प्रेरणा

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?