लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की इस बड़ी फिल्म में नजर आएंगी नोरा फतेही, परिणीति चोपड़ा को किया रिप्लेस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 4, 2020 15:52 IST

नोरा फतेही ने इस फिल्म के लिए बॉडी लैग्वेज पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग 12 जनवरी से शुरू होने वाली है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर आधारित है। 

Open in App

बॉलीवुड में अपने जबदस्त डांस से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब अजय देवगन के साथ एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इससे पहले परिणीति चोपड़ा को लिया गया था, लेकिन अब उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है। परिणीति की जगह अब नोरा इस फिल्म में एक्टिंग और डांस से फैंस का दिल जीतेंगी।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बुधैया के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे, साथ ही नोरा फतेही भी इस फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस किया गया है।

फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में परिणीति एक स्पाई का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ले ली है।

नोरा फतेही ने इस फिल्म के लिए बॉडी लैग्वेज पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग 12 जनवरी से शुरू होने वाली है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर आधारित है। 

फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्निक का किरदार निभाएंगे। उस समय विजय कार्निक भुज एयरबेस के इन-चार्ज थे। अजय देवगन और नोहा फतेही के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राणा दग्गुबती और एनी विर्क अहम भूमिका में नजर आएंगे।

टॅग्स :भुज प्राइड ऑफ़ इंडियानोरा फतेहीअजय देवगनपरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?