लाइव न्यूज़ :

निर्भया की वकील ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, लिखा- सुशांत सिंह राजपूत केस की हो CBI जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 14:59 IST

निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा (समृद्धि) ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया की वकील सीमा कुशवाहा (समृद्धि) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया अनुरोधफैंस के साथ कुछ सेलेब्स भी कर रहे सीबीआई जांच की मांग

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। मगर फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता की मौत से अभी भी उभर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म को लेकर भी फैंस लगातार स्टार किड्स और बड़े फिल्ममेकर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर सुशांत सुसाइड केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है। 

सीमा ने पीएम मोदी से किया अनुरोध

ऐसे में अब निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा (समृद्धि) ने सुशांत के लिए ट्वीट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की है। अपने ट्वीट में सीमा ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक महीने से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में नाकामयाब रही है। आपसे अनुरोध है कि हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिए।'

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने CBI जांच की ठुकराई मांग

मालूम हो, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच की मांग को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे पास भी कैंपेन के कई ट्वीट्स आए लेकिन मुझे लगता है कि सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझा लेगी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इसकी अंतिम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी।' बता दें, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनिर्भया केसनिर्भया गैंगरेपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम