लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दोषियों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, कहा- 8 साल पहले ही इन्हें गोली मार देनी चाहिए थी

By अमित कुमार | Updated: March 19, 2020 14:20 IST

इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अब अपनी बात रखी है। निर्भया के गुनहगारों को सजा मिलने में लगी इतनी देरी पर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Open in App
ठळक मुद्देपांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था। पहली बार 7 जनवरी को इन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन तब से अब तक तीन बार उनकी सजा टाली जा चुकी है।

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। पहली बार 7 जनवरी को इन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन तब से अब तक तीन बार उनकी सजा टाली जा चुकी है। लेकिन इस बार उनकी सजा टलने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अब अपनी बात रखी है। 

निर्भया के गुनहगारों को सजा मिलने में लगी इतनी देरी पर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर लिखा, 'धन्यवाद, दोषियों को सजा देने के लिए। हमारा कानून प्रणाली की व्यवस्था ऐसी है कि मानवाधिकारों के नाम पर इन अमानवीय बलात्कारियों को अब तक जिंदा रहने का मौका दिया गया है। निर्भया के हत्यारों को 8 साल पहले ही गोली मार देनी चाहिए थी। मेरा दिल निर्भया की मां आशा देवी और उनके परिवार के साथ है।'

वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा- वाह! यह न्याय में देरी कराने की अच्छी रणनीति है। इसे न्यायपालिका के साथ खिलवाड़ करना कहते हैं! जब उसने बलात्कार और हत्या की थी तब आपने उसे तलाक क्यों नहीं दिया?  बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में कानूनी राहत पाने के लिए चारों दोषियों की किसी भी अदालत ने कोई याचिका लंबित नहीं है। 

गौरतलब है कि पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था। चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी। 

टॅग्स :निर्भया केसप्रीति जिंटारवीना टंडनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!