लाइव न्यूज़ :

गैरकानूनी तरीके से नंबर प्लेट इस्तेमाल करने में फंसे अभिनेता विक्की कौशल, फिल्म ‘लुका-छिपी 2’ की शूटिंग का मामला

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 11:17 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि अगर विक्की कौशल दोषी पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता विक्की कौशल पर एक शख्स के नंबर प्लेट को बिना पूछे इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।यह घटना विक्की कौशल और सारा अलि खान स्टार्र फिल्म ‘लुका-छिपी 2’ की शूटिंग के दौरान घटी है।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इंदौर: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल हाल में ही हुई अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी को लेकर चर्चा में आए थे, लेकिन अब वे विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। जी हां, विक्की कौशल के खिलाफ इंदौर के शख्स ने केस दर्ज कर दिया है। इस शख्स का आरोप है कि विक्की कौशल ने अपनी आने वाले फिल्म के एक सीन में उसके गाड़ी के नंबर को इस्तेमाल किया है। विक्की कौशल के इस हरकत से शख्स इतना नाराज है कि उसने उसके खिलाफ केस कर दिया है। वहीं पुलिस का भी कहना है कि वह इस मामले को देख रही है, अगर विक्की कौशल दोषी पाए गए तो उनपर कार्रवाई होगी। बता दें कि शादी के बाद विक्की कौशल अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर गए हैं और टीम के वहां कुछ और दिन रहने की भी बात है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर निवासी जय सिंह यादव का आरोप है कि विक्की कौशल ने बिना उनसे पूछे उनके नंबर को इस्तेमाल किया है। दरअसल, विक्की कौशल और सारा अलि खान स्टार्र फिल्म ‘लुका-छिपी 2’ की शूटिंग के दौरान एक सीन में यह देखा गया है कि वे सारा अलि खान को बाइक पर बैठा कर घूमा रहे हैं। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जय सिंह यादव की नजर इस पर पड़ी। इस पर जय सिंह ने विक्की पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अभिनेता ने उसके बाइक के नंबर प्लेट को अपने फिल्म के एक सीन में इस्तेमाल किया है। जय सिंह का कहना है कि उन्होंने इस गाड़ी को एरोड्रम शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। इस बात से नाराज जय सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 

पुलिस ने विक्की पर केस दर्ज कर लिया

जय सिंह यादव द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। इस पर बोलते हुए एसआई राजेंद्र सोनी का कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने गैर-कानूनी काम किया है। इसमें दोषी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिल्म की टीम इंदौर में है, तो उनसे मिलकर इस मामले की जांच की जाएगी।  

टॅग्स :विक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!