लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः नई फिल्म नीति? गोविंदा हो सकते हैं ब्रांड एंबेसडर!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 29, 2020 06:02 IST

इससे पहले राजस्थान दिवस के अवसर पर कला संस्कृति विभाग एवं राजस्थानी सिनेमा विकास संघ की ओर से राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का आयोजन 25 से 27 मार्च 2020 तक जवाहर कला केन्द्र में होने जा रहा है.

Open in App

इन दिनों राजस्थान और एमपी में नई फिल्म नीति की खासी चर्चा है, जिसका मकसद है यहां फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ाना और प्रदेश को ग्लैमर वल्र्ड का केन्द्र बनाना. जहां मध्यप्रदेश में फिल्म पर्यटन नीति- 2020 को लागू किया गया है, वहीं राजस्थान में फिल्म नीति की तैयारियां चल रही हैं.

इससे पहले राजस्थान दिवस के अवसर पर कला संस्कृति विभाग एवं राजस्थानी सिनेमा विकास संघ की ओर से राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का आयोजन 25 से 27 मार्च 2020 तक जवाहर कला केन्द्र में होने जा रहा है.यहां के फिल्मकार चाहते हैं कि राजस्थानी फिल्मों के लिए भी बेहतर नीति बने और यहां भी गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तरह सरकारी सहयोग-संरक्षण मिले.

इस बीच यह चर्चा भी है कि फिल्म नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सुपर स्टार गोविंदा को ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है. इसकी खास वजह यह है कि प्रदेश वे काफी लोकप्रिय तो हैं ही, कांग्रेस से उनकी करीबी भी है.याद रहे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ समय पहले अपने निवास पर राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया था.

इस मौके पर संघ की ओर से गुजरात की तर्ज पर राजस्थानी फिल्मों की पॉलिसी बनाने के लिए गुजरात सरकार की अधिसूचना की गुजराती और हिंदी वर्जन की प्रतियों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था.राजस्थानी सिनेमा विकास संघ के अध्यक्ष शिवराज गुर्जर का कहना है कि राजस्थानी फिल्में अनेक समस्याओं का सामना कर रहीं है, बावजूद इसके फिल्मकार हिम्मत नहीं हारे हैं, सरकार यदि कुछ सुविधाएं प्रदान करे तो राजस्थानी सिनेमा के अच्छे दिन आ सकते हैं!

टॅग्स :राजस्थानगोविंदालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल