लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने भारत के इलाकों पर दिखाया अपना कब्‍जा, मनीषा कोइराला ने किया सपोर्ट, एक्ट्रेस का रुख देख भड़के लोगों ने कहा- गद्दार... भारत छोड़ो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 10:38 IST

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने आज नेपाल (Nepal) के विवादित नए नक्शे का समर्थन किया जिसके चलते लोग उनपर भड़क उठे हैं

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल और भारत के रिश्ते में दरार पड़ती दिख रही है नेपाल ने जल्द ही अपना नया मैप जारी करने का फैसला लिया है।

नेपाल और भारत के रिश्ते में दरार पड़ती दिख रही है। नेपाल ने जल्द ही अपना नया मैप जारी करने का फैसला लिया है। सोमवार (18 मई) को  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्‍व में कैबिनेट की बैठक के दौरान नेपाल के नए मैप को मंजूरी मिल गई है। इसके मुताबिक, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी नेपाल में हैं। जबकि ये भारत के कब्जे वाले इलाके हैं। ये इलाके भारत-नेपाल की सीमा पर विवादित क्षेत्र है। 

 भारत-नेपाल के इस विवाद के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि मनीषा नेपाल से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा ने भी इस प्रकरण पर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखी है। मनीषा ने ट्वीट करके नेपाल का सपोर्ट किया है। 

मनीषा के इस ट्वीट को लेकर भारतीय काफी भड़क उठे हैं और कई सारे ट्वीट करके उन्हें ट्रोल (Troll) कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने उन्हें गद्दार तक करार दे दिया है। एक यूजर ने लिखा, गद्दार! गलती काजोल की है, इसको 'गुप्त' में निपटा दिया होता तो आज हमें ये दिन नहीं देखना पड़ता।इतने सारे मौके मिले थे 3 घंटे में सब बर्बाद कर दिया। एक यूजर ने लिखा, नेपाल हमेशा से भारत विरोधी रहा है उसकी नज़रें हमेशा भारत की भूमि पर रही है और लिपुलेख जैसे भारत के अभिन्न अंग पे जबरिया दावा नेपाल की तुक्ष मानसिकता को दर्शाता है। एक यूजर ने लिखा, "मनीषा आपको शर्म नहीं आती। बेहतर है आप भारत छोड़ दो, अगर आपमें थोड़ी भी शर्म है तो भारत मत आना। पागल ये तीनों जगहें भारत की ही हैं, मैं भी नेपाली कुंवर छेत्री हूं, मैं हमेशा भारत का समर्थन करती हूं और मुझे इससे प्रेम है। यूजर ने उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आप अपने जगह सही हो।हम ही उदार ,और महान बनने निकल जाते है?।हम भारतीय भी अब आपकी तरह सोचेंगे।

क्या कहा था मनीषा ने

मनीषा ने कालापानी और लिपुलेख को अपने नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाली सरकार के कदम का समर्थन किया है। मनीषा ने नेपाल के विदेश मंत्री के ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें नेपाल के ऑफिशियल नक्शे में कालापानी और लिपुलेख जैसे दो विवादित क्षेत्रों को शामिल करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमारे छोटे से देश का गौरव रखने के लिए शुक्रिया। मैं सभी तीन महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनीषा बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर से पिछले कुछ समय से फिल्मों में थोड़ी एक्टिव हुई हैं। एक्ट्रेस राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू में काम किया था। इस फिल्म में वह नरगिस के रोल में नजर आईं थी।इस फिल्म के बाद मनीषा ने संजय दत्त के साथ फिल्म प्रस्थानम में काम किया। इस फिल्म में अली फजल और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे।

टॅग्स :मनीषा कोईरालानेपालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई