लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड सिंगर्स को नेहा कक्कड़ ने इस काम में पछाड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 06:32 IST

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। वो साल 2019 की यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा कक्कड़ ने साल 2019 का ये बड़ा खिताब किया अपने नामसाल 2019 की यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बनीं

सिंगर नेहा कक्कड़ आज फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा को किसी भी पहचान की जरुरत नहीं हैं। नेहा के सभी गाने फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर से एक खास मुकाम हालिस किया है। इस बार नेहा ने कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नेहा के सम्मान ने उनके फैंस खासा खुश हैं।

नेहा साल 2019 में यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। नेहा ने साल 2019 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट शेयर की जिसमें उनका दूसरा स्थान है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकती। जय माता दी। आपकी नेहू।

नेहा ने जो लिस्ट शेयर की उसके मुताबिक पहले नंबर पर अमेरिकी रैपर कार्डी बी हैं जिन्हें 4.8 बिलियन बार देखा गया तो वहीं 4.5 बिलियन व्यूज के साथ नेहा कक्कड़ दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में कैरोल जी, ब्लैक पिंक, एरियाना ग्रांडे, निक्की मिनाज और सेलेना गोम्ज जैसी मशहूर सिंगर्स का नाम भी शामिल है।

जब वे ग्यारवीं की छात्रा थी उस साल वह सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 2 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं।  नेहा बतौर प्रतिभागी साल 2006 में सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी हैं। उसके बाद साल 2008 मे नेहा ने अपना एल्बम रिलीज किया जिसका नाम था 'नेहा द राॅक स्टार'। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। 

इसके अलावा वह बॉलीवुड में कई हिट सांग गा चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान के लिए एक एल्बम लांच किया  जो काफी हिट हुआ। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गयीं।  ब्लू। है रामा,वो एक पल, सेकंड हैण्ड जवानी ,एसआरके एंथम, शैतान, जादू की झप्पी, बोतल खोल, मनाली टेरेंस ,धतिंग नाच, सन्नी-सनी , पार्टी शोज बिंदास, आओ रा नेहा के प्रसिद्ध गाने हैं।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!