लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Neha Dhupiya: बालीवुड के साथ-साथ जापानी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं नेहा, जानिए एक फ‍िल्‍म के ल‍िए कितना लेती हैं फीस

By वैशाली कुमारी | Updated: August 28, 2021 16:14 IST

नेहा धूपिया की कुल संपत्ति $1 मिलियन से $5 मिलियन के बीच है। वह एक्टिंग और विज्ञापन से पैसे कमाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हैं और जल्‍द मां बनने वाली हैंनेहा धूपिया बालीवुड के साथ पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और जापानी फिल्मों में काम कर चुकीं हैंनेहा धूपिया अपना करियर टीवी सीरियल से शुरू किया था

बॉलीवुड अभिनेत्रीनेहा धूपिया आज अपना 41वां जन्‍मदिन मना रही हैं। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था। नेहा के पिता प्रदीप सिंह इण्डियन नेवी में थे। नेहा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। साल 2002 में नेहा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता। वह पहली बार टीवी सीरियल राजधानी में नजर आईं थीं। 

छोटे पर्दे से की करियर की शुरुआत: 

नेहा धूपिया अपना करियर टीवी सीरियल से शुरू किया था। बाद में इन्होंने बालीवुड की ओर रूख किया। नेहा ने साल 2003 में आई फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन 2004 में रिलीज हुई फिल्म जूली से उन्हें असल पहचान मिली। इसके बाद फिल्म शीशा, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां, चुप चुप के, मिथ्या, महारथी, सिंह इज किंग और तुम्हारी सुलु जैसी फिल्मों में नेहा धूपिया नजर आईं। 

 हिन्दी के साथ-साथ पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम: 

नेहा धूपिया बालीवुड के साथ पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और जापानी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। इसके साथ साथ नेहा ने एमटीवी रोडिस और ‘बीएफएड विद वोग’ सहित कई शो को होस्ट किया हैं। हालांकि नेता के मुताबिक अभी भी उन्हें वह मुकाम नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। 

करोड़ों की मालकिन हैं नेहा धूपिया: 

Trendcelebsnow के मुताबिक, नेहा धूपिया की कुल संपत्ति $1 मिलियन से $5 मिलियन के बीच है। वह एक्टिंग और विज्ञापन से पैसे कमाती हैं। नेहा धूपिया एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख की फीस लेती हैं। इसके साथ साथ वह कई शो भी होस्ट करती हैं जिससे भी उनकी मोटी कमाई होती हैं। 

 दूसरी बार माँ बनने वाली हैं नेहा धूपिया: 

नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हैं और जल्‍द मां बनने वाली हैं। नेहा धूपिया पहले से एक बेटी की मां है जिसका नाम मेहर है। बीते जुलाई महीने में उन्‍होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से इस बात की जानकारी दी थी कि वह एक बार फ‍िर मां बनने वाली हैं।

टॅग्स :नेहा धूपियाबॉलीवुड अभिनेत्रीहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!