लाइव न्यूज़ :

नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- प्रेग्नेंट होने की वजह से कई लोगों ने प्रोजेक्ट से निकाला

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 08:38 IST

इंटरव्यू के दौरान नेहा धूपिया ने बताया कि फिल्ममेकर ने उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह प्रोजेक्ट्स छोड़ने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्दे नेहा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनक' के लिए डबिंग करती नजर आई थींफिल्म में नेहा धूपिया के साथ विद्युत जामवाल भी लीड रोल में दिखाई देंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही फिर से मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात कि जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। नेहा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टीव.. रहती हैं। नेहा को इंडस्ट्री में उनके बिंदास बोल के लिए भी जाना जाता है। इसी बीच नेहा ने अपने काम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रेगनेंट होने की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं किया गया है। बतादें कि नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही। 

इस इंटरव्यू के दौरान नेहा धूपिया ने बताया कि फिल्ममेकर ने उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह प्रोजेक्ट्स छोड़ने के लिए कहा। यहां तक कि नेहा ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की लेकिन मेकर्स का जवाब सिर्फ 'ना' में रहा। नेहा ने कहा, "फिल्ममेकर्स ने मुझे प्रेग्नेंट होने की वजह से अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं किया। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदल गया है। हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं, जो मौके देते हैं वही असली चेंजमेकर होते हैं।" नेहा ने आगे कहा, "कई फिल्ममेकर्स ने मुझे प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, मैंने उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन उनका जवाब था कि मैं प्रेग्नेंट हूं और मुझे अभी के लिए ये प्रोजेक्ट छोड़ना होगा।"

अपने इंटरव्यू में नेहा ने बेहजाद के बारे में बताते हुए कहा, "फिर मैं अपने निर्देशक बेहजाद के पास गई, बस उन्हें यह बताने के लिए कि मैं साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हूं और मैं अभी मुंबई आई हूं। मैं चाहती थी कि बस वह जान लें कि मैं प्रेग्गेंट हूं। लेकिन इसके बाद यह सारी बातें जानने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि वह उन्हें प्रोजेक्ट से नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई ऐसी महिला सिपाही हैं, जो प्रेग्नेंट होने के बावजूद अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाती हैं। यह बोलकर उन्होनें मेरा हौसला भी बढ़ाया।"

बता दें कि हाल ही में नेहा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनक' के लिए डबिंग करती नजर आई थीं। फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा है और वह फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नेहा धूपिया के साथ विद्युत जामवाल भी लीड रोल में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :नेहा धूपियाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!