एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नेहा ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने अचानक से अंगल बेदी से शादी की थी। नेहा ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद से नेहा पति के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा की बोल्ड फोटो सोशल पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल 27 अगस्त को नेहा का बर्थडे हैं। ऐसे में वह बर्थडे को सेलिब्रेट करने पति बेटी मेहर के साथ मालदीव पहुंची हैं। इस दौरान की कुछ फोटो नेहा ने शेयर की है। इन फोटो में नेहा बिकिनी में नजर आ रही हैं।
सेल्फी लेते हुए अंगद और नेहा की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।नेहा इन पिक्स में पिंकी कलर को बिकीनी में अपना हॉट दिखाती नजर आ रही हैं, वहीं अंगद इस दौरान कूल लुक में दिखे। नेहा ने इन सभी पिक्स को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।फोटो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है कि सत्यापित वीकेंड में और समुद्र में हो रही है।
नेहा की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। नेहा मिस इंडिया रह चुकी हैं।नेहा इसी महीने 27 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन अपने पति अंगद के साथ मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी। नेहा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आईं थी।