इन 5 सेलिब्रिटी ब्राइड्स ने लाल रंग छोड़ अलग रंग के वेडिंग ऑउटफिट को किया था कैरी, देखें लिस्ट
By मनाली रस्तोगी | Published: February 23, 2022 06:29 PM2022-02-23T18:29:16+5:302022-02-23T18:30:31+5:30
आजकल ब्राइड्स भी सुर्ख लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को छोड़कर अलग डिजाइन और रंग के लहंगे कैरी करना पसंद करती हैं। यही नहीं, ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने अपने खास दिन के लिए लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को छोड़कर अन्य रंगों के लहंगे पहनना पसंद किया।
हमेशा से देखा गया है कि फैशन ट्रेंड्स में काफी तेजी से बदलाव आते हैं। इसी क्रम में आजकल ब्राइड्स भी सुर्ख लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को छोड़कर अलग डिजाइन और रंग के लहंगे कैरी करना पसंद करती हैं। यही नहीं, ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने अपने खास दिन के लिए लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को छोड़कर अन्य रंगों के लहंगे पहनना पसंद किया।
करीना कपूर खान की शादी का जोड़ा आज भी अक्सर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आता है। दरअसल, सैफ अली खान के साथ अपने निकाह के लिए एक्ट्रेस ने अपनी दादी सास का शरारा सेट पहना था। टिशू रस्ट-ऑरेंज रंग का कशीदाकारी कुर्ता, गोल्ड एम्ब्रोडरी वाला मैचिंग दुपट्टा और मिंट ग्रीन बॉर्डर यह ऑउटफिट आए दिन टॉक ऑफ टाउन बना रहता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। अनुष्का ने अपने खास दिन लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर हैवी एंब्रॉयडरी वाला वेडिंग लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
मीरा कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्म इंडस्ट्री में काम ना करती हों, लेकिन फैशन के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं, उन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पिंक लहंगा चुना था, जिसे फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। ऑउटफिट का बेस पेस्टल कलर में रखा था, जिसके लिए सिल्क-फ्लॉस, कॉटन एंड जाली जैसे हेवी मटीरियल का इस्तेमाल किया गया था।
नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं। अपनी शादी के दिन नताशा ने आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसमें सीक्वेंस और जरी वर्क किया गया था।
अपनी शादी में एक्ट्रेस नेहा धोपिया ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था, जो सिल्क फैब्रिक का था। इसे मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।