बेबी शॉवर के लिए इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन, स्टाइल करें लाजवाब ऑउटफिट्स

By मनाली रस्तोगी | Published: March 4, 2022 05:39 PM2022-03-04T17:39:35+5:302022-03-04T17:40:48+5:30

अगर आप भी जल्द मां बनने वाली हैं और बेबी शॉवर सेरेमनी के लिए कोई स्पेशल ऑउटफिट तलाश रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में महिलाओं को उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताया जा रहा है जिन्होंने अपने बेबी शॉवर लाजवाब ऑउटफिट्स कैरी किए थे। 

what to wear for baby shower take style inspiration from bollywood actresses | बेबी शॉवर के लिए इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन, स्टाइल करें लाजवाब ऑउटफिट्स

बेबी शॉवर के लिए इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन, स्टाइल करें लाजवाब ऑउटफिट्स

Highlightsहर महिला के लिए गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन भी किया जाता है।

हर महिला के लिए गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है। इस दौरान कपड़ों के साइज के साथ काफी चीजें बदल जाती हैं। इस अवस्था में महिलाओं को सबसे ज्यादा देख-रेख की जरूरत होती है। वैसे गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन भी किया जाता है। ये रस्म प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खास होती है। यही कारण है कि महिलाएं इस सेरेमनी को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। 

हालांकि, कई बार ये समझ नहीं आता कि इस खास मौके के लिए क्या पहना जाए। अगर आप भी जल्द मां बनने वाली हैं और बेबी शॉवर सेरेमनी के लिए कोई स्पेशल ऑउटफिट तलाश रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में महिलाओं को उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताया जा रहा है जिन्होंने अपने बेबी शॉवर लाजवाब ऑउटफिट्स कैरी किए थे। 

काजल अग्रवाल

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी गोद भराई की रस्म में ट्रेडिशनल ऑउटफिट कैरी किया था। उन्हें इस दौरान लाल रंग की बनारसी रेशम की साड़ी पहने हुए देखा गया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ वी नेक का मैचिंग स्लीवलेस सिल्क ब्लाउज के कैरी किया था।

नताशा स्टेनकोविक 

अगर आप अपने बेबी शॉवर में कुछ वेस्टर्न ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो इसमें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक आपकी मदद कर सकती हैं। दरअसल, नताशा ने अपने बेबी शॉवर सेरेमनी में डार्क कलर की मिड लेंथ ड्रेस स्टाइल की थी, जोकि देखने में काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश नजर आ रही है। 

नेहा धूपिया

गोद भराई की रस्म के लिए आप सिंपल और सोबर ड्रेस का चयन भी कर सकती हैं। दरअसल, सिंपल और सोबर ड्रेसेस कई बार आपके लुक को चार-चांद लगाने का काम करती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस नेहा धूपिया के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। नेहा ने इस लुक में येलो कलर की मिडी को स्टाइल किया है, जिसमें वो लाजवाब लग रही हैं।

Web Title: what to wear for baby shower take style inspiration from bollywood actresses

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे