लाइव न्यूज़ :

राज कपूर की होली पार्टी से नीतू कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, मां की गोद में दिखे छोटे रणबीर

By मनाली रस्तोगी | Published: March 18, 2022 2:20 PM

दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने होली के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जोकि राज कपूर की होली पार्टी से है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर की गोद में रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आ रही हैं।

मुंबई: एक जमाना था जब लोग बेसब्री से राज कपूर की होली पार्टी का इंतजार करते थे। हालांकि, अब तो ना राज कपूर रहें और अब उनकी होली पार्टी की तरह कोई पार्टी भी नहीं देखने को मिलती है। मगर आज होली के खास मौके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और राज कपूर की बहू नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। 

ये वीडियो राज कपूर की होली पार्टी से है, जिसमें छोटे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। खास बात तो है कि इस वीडियो में आवाज भी खुद राज कपूर ने दी है। वहीं, इस अनदेखे वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जब हम लोग कंप्लीट थे, जब प्यार की गर्मी थी। हैपी होली।" इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात ये है कि इसमें पूरा कपूर परिवार एकसाथ मौज-मस्ती करते हुए दिख रहा है।

बता दें कि राज कपूर की होली पार्टी के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज काफी उत्सुक रहते थे। हालांकि, साल 1988 में राज कपूर के निधन के बाद से कपूर परिवार में होली पार्टी बंद हो गई। फिलहाल, अब राज कपूर के अलावा कई ऐसे सदस्य भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस लिस्ट में शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और शशि कपूर का नाम शामिल है। मगर अभी भी कपूर परिवार होली पार्टी को याद करता है।

टॅग्स :राज कपूरहोलीनीतू सिंहऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

पूजा पाठHindu Nav Varsh 2024: देखें हिन्दू नव वर्ष के लिए व्रत-त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRang Panchami 2024: रंग पंचमी कल, जानिए होली के 5 दिनों बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: पड़ोस में रहने वाले फैज़ान ने होली खेल रही हिन्दू लड़की के ऊपर खौलता पानी डाला, आप बीती सुनाती पीड़िता का वीडियो वायरल

पूजा पाठRang Panchami 2024 Date: होली के बाद अब आएगी रंग पंचमी, इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ खेली थी होली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर का 'गुड्डू पंडित' साउथ सिनेमा में करेगा धमाल, फिल्म 'ठग लाइफ' से डेब्यू करेंगे अली फजल

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्कीSikandar: सलमान खान की हीरोइन बनेंगी रश्मिका मंदाना, 'सिकंदर' में कास्ट किए जाने पर एक्ट्रेस ने जताई खुशी, जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीबेबी बंप छुपाती दिखीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर वीडियो बना रहे फैन का कैमरा छीना; देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहबी रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अनबन की अफवाहों पर लगाया ताला, वेडिंग रिंग दिखाते हुए कही ये बात