लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े पर एनसीपी नेता का बड़ा आरोप, कहा- वानखेड़े ने मालदीव में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से उगाही की

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2021 07:42 IST

नवाब मलिक के दामाद को भी एजेंसी ने एक अन्य ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। हाल ही में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बॉलीवुड को निशाना बनाकर चल रहे एनसीबी ऑपरेशन की आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक के दामाद को भी एजेंसी ने एक अन्य ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बॉलीवुड को निशाना बनाकर चल रहे एनसीबी ऑपरेशन की आलोचना की थीएनसीपी नेता ने कहा, कुछ लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया गया

मुंबईः क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बड़ा आरोप लगया है। नवाब मलिक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि एनसीबी के ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने दुबई और मालदीव में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से उगाही की थी। मलिक ने ये भी दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी का खेल फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ था।

एनसीपी नेता ने कहा, कुछ लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया गया। कोविड-19 महामारी के दौरान, पूरा फिल्मोद्योग मालदीव में था। वह अधिकारी और उसका परिवार मालदीव और दुबई में क्या कर रहा था? इस पर समीर वानखेड़े को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

नवाब मलिक ने कहा, हम मांग करते हैं कि वह स्पष्टीकरण दें कि वह दुबई में क्यों थे। उन्होंने कहा, जब पूरा फिल्मोद्योग मालदीव में था तो क्या वानखेड़े का परिवार भी वहां था? वहाँ जाने का उनका क्या मकसद था? मलिक ने कहा, हम बिलकुल स्पष्ट हैं। यह सब वसूली मालदीव और दुबई में हुई और मैं वह तस्वीरें जारी करूंगा।

एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों समीर वानखेड़े ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। मैं एक छोटा सरकारी अधिकारी हूं। वे (नवाब मलिक) बड़े मंत्री है। ड्रग्स हटाने के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं तो मैं उसका स्वागत करता हूं।महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के ट्वीट पर एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि ये मुंबई की तस्वीरें हैं। मैं मुंबई में था। पता करें कि मैं कहाँ था, हवाई अड्डे से डेटा प्राप्त करें। मेरे पासपोर्ट और वीजा के माध्यम से सब कुछ सत्यापित करें।

 गौरतलब है कि नवाब मलिक के दामाद को भी एजेंसी ने एक अन्य ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। हाल ही में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बॉलीवुड को निशाना बनाकर चल रहे एनसीबी ऑपरेशन की आलोचना की थी। उद्धव ने हाल ही में कहा था कि एनसीबी की दिलचस्पी केवल मशहूर हस्तियों को पकड़ने, तस्वीरें लेने और शोर मचाने में है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने करोड़ों की ड्रग्स बरामद की है। शरद पवार ने कहा कि नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि अदालत ने उन्हें यह कहते हुए जमानत दे दी कि यह गांजा नहीं, बल्कि कुछ जड़ी-बूटी है। 

टॅग्स :Nawab Malikआर्यन खानNCB MumbaiAryan Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?