लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB ने दायर की 12 हजार पन्नों की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती हैं मुख्य आरोपी

By अनुराग आनंद | Updated: March 5, 2021 12:08 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल किया है। एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े खुद 12 हजार पन्नों (हार्ड कॉपी) व डिजिटल फॉर्मेट में 50,000 से अधिक पेज में यह चार्जशीट दाखिल किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देNCB द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में कुल 33 लोगों का नाम लिया गया है।रिया चक्रवर्ती समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल किया है। एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े खुद चार्जशीट दाखिल किया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह चार्जशीट 12,000 पन्नों (हार्ड कॉपी) से भी अधिक लंबी है। वहीं, डिजिटल फॉर्मेट में यह करीब 50 हजार पन्नों की है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, इस मामले में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने मुख्य आरोपी के तौर पर बताया है। इसके अलावा, सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में NCB द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में कुल 33 लोगों का नाम लिया गया है।

NCB ने चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती के अलावा कई ड्रग पेडलर्स के नाम का भी जिक्र किया है-

चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती के अलावा NCB ने कई ड्रग पेडलर्स और अन्य आरोपी व्यक्तियों का भी नाम लिया है। इस मामले की जांच के दौरान इनमें से ज्यादातर आरोपियों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को पिछले साल जून में अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, जिसके बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और बॉलीवुड के कामकाज पर बड़े पैमाने पर बहस शुरू हो गई थी। इसके बाद यह बहस जल्द ही ड्रग्स के मामले तक पहुंच गया, जिसके बाद मामले की जांच हुई और फिल्म जगत के कई बड़े नाम इस मामले में सामने आए।

इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी हुई थीं-

इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं, जिनमें अभिनेता रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल थे। इन दोनों पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति करने का आरोप था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा एक खुलासे के बाद पिछले साल अगस्त में ड्रग्स का मामला एनसीबी के पास पहुंचा था।

ईडी और एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व टैलेंट मैनेजर जयंती साहा और दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और अन्य लोगों के साथ ड्रग्स के इस मामले में पूछताछ के बाद खुलासा किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?