लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स पार्टी: आर्यन खान समेत 8 लोगों से पूछताछ, NCB ने जारी किए सभी के नाम, जानिए इनके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2021 13:32 IST

एनसीबी, मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि क्रूज शिप पर कथित रेव पार्टी के मामले में 8 लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने आर्यन खान के नाम की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी, मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े 8 नाम जारी किए जिनसे पूछताछ हो रही है।आर्यन खान सहित अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका के नाम शामिल हैं।एनसीबी ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर मारा था छापा।

मुंबई: क्रूज शिप पर कथित रेव पार्टी और ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हिरासत में लिए गए 8 लोगों के नाम जाहिर कर दिए गए हैं। एनसीबी, मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने ये नाम सार्वजनिक करते हुए पुष्टि कर दी है कि इसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी नाम शामिल है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार समीर वानखेड़े ने बताया कि आर्यन खान सहित अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जयसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा वो नाम हैं जिनसे पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार इनकी गिरफ्तारी की भी तैयारी चल रही है।

कौन हैं ये 8 लोग जिनसे एनसीबी कर रही पूछताछ

आर्यन खान मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने फिलहाल सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वे बतौर मेहमान क्रूज पर गए थे। इसके लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं चुकाए।

बताया जा रहा है कि अरबाज मर्चेंट वह शख्स है जो आर्यन को पार्टी में लेकर गया था। इसके अलावा मोहक, नूपुर और गोमित दिल्ली के रहने वाले हैं। मोहन और नूपुर फैशन डिजायनिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। गोमित हेयर स्टाइलिस्ट है। नूपुर और गोमित एक साथ दिल्ली से मुंबई आए थे।

क्रूज पर थे 600 लोग, बेहद चालाकी से लाया गया था ड्रग्स

सामने आई जानकारी के अनुसार एनसीबी की छापेमारी के दौरान क्रुज पर करीब 600 लोग सवार थे। जहाज पर रेव पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने शनिवार को छापेमारी की थी। 

एनसीबी अधिकारियों का दावा है कि उन्हे कुछ दिन पहले ही ये जानकारी मिली थी कि एक शिप पर रेव पार्टी आयोजित होने वाली है। इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने भी उसी जहाज का टिकट बुक किया और बतौर यात्री उसमें सवार हो गए।

वहीं, एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रूज पर पार्टी के लिए ड्रग्स छुपाकर लाया गया था। ड्रग्स लाने वालों ने इसे पैंट की सिलाई, लेडीज पर्स के हैंडल, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से और कॉलर की सिलाई जैसे हिस्सों में छुपाया था।

टॅग्स :शाहरुख खानNCB Mumbaiनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?