लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, NCB ने लगाया ड्रग्स की साजिश करने का आरोप

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 18:06 IST

ड्रग्स वाला एंगल आने के बाद से ही सुशांत को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। वहीं अब एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स की साजिश करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रिया चक्रवर्ती सहित दो लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स की साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है।रिया के अलावा जिन दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनका नाम फारूक शेख उर्फ फारूक बत्ता और बकुल चंदलिया हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शक के घेरे में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, रिया के चैट लीक होने के बाद इस केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इस नए एंगल की जांच-पड़ताल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) काम पर लग गई है। रिया पर एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

सीबीआई और ईडी इस केस को लेकर पहले से ही रिया से पूछताछ कर रही है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी रिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती सहित दो लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स की साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है। रिया के अलावा जिन दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनका नाम फारूक शेख उर्फ फारूक बत्ता और बकुल चंदलिया हैं।

सुशांत केस में और बढ़ी रिया की मुश्किलें 

इन दोनों ही शख्स पर आरोप है कि यह बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई का काम करते हैं। इससे पहले एनसीबी ने बीती 26 अगस्त को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ की धारा 20, 22, 27 और 29 के तहत रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, फारूक शेख और बकुल चंदलिया पर मामला दर्ज किया था। वहीं अब रिया पर ड्रग्स की साजिश करने के लिए आपराधिक मामला दर्द किया है।

CBI लगातार कर रही है पूछताछ

वहीं केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी 28 वर्षीय अभिनेत्री से करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई। अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था। उन्होंने बताया, ‘‘रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव