लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केसः शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित तीन अरेस्ट, क्रूज जहाज पर रेव पार्टी का मामला, कोकिन और चरस बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 16:42 IST

NCB raids Mumbai cruise: एनसीबी ने यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को अरेस्ट किया गया है। मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया।मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबईः बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान और निर्माता गौरी खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को अरेस्ट किया गया है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार रात मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर आयोजित एक पार्टी में छापेमारी की गई थी। आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आर्यन खान (23 वर्षीय) समेत सभी आठों से पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्हें मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। एनसीबी ने यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।’’ एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सुबह में एनसीबी ने हिरासत में लिए गए लोगों से यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की।

टॅग्स :शाहरुख खानमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?