लाइव न्यूज़ :

NCB का दावा- आर्यन ने अनन्या पांडे को गांजे के लिए बोला था, अभिनेत्री ने कहा था कि इंतजाम हो जाएगा!

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2021 15:45 IST

सीबी ने अनन्या पांडे से पूछताछ को लेकर दावा किया है कि आर्यन ने चैट में अनन्या से गांजा प्रबंध करने के लिए कहा था। जवाब में अनन्या ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह कर देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने दावा किया है कि आर्यन ने चैट में अनन्या से गांजा प्रबंध करने के लिए कहा थाएनसीबी ने गुरुवार को अनन्या पांडे से 2 घंटे पूछताछ की थीएनसीबी के सामने अपना बयान दर्ज कराने अनन्या आज फिर उनके दफ्तर पहुंची हैं

मुंबईः आर्यन खान के मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी मामले में एनसीबी दूसरे दिन अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ कर रही है। कुछ ही देर पहले अनन्या एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचीं। गुरुवार को ड्रगरोधक एजेंसी ने अभिनेत्री को समन जारी किया था जिसके बाद उनसे पूछताछ हो रही है। 

वहीं एनसीबी ने अनन्या पांडे से पूछताछ को लेकर दावा किया है कि आर्यन ने चैट में अनन्या से गांजा प्रबंध करने के लिए कहा था। जवाब में अनन्या ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह कर देंगी। इसके साथ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स को लेकर लगातार चैट हो रही थी। इसी को आधार बनाकर एनसीबी  ने उनसे पूछताछ की तो अभिनेत्री ने कहा कि वह मजाक कर रही थीं। 

एनसीबी ने गुरुवार को अनन्या पांडे से 2 घंटे पूछताछ की थी। आज उनसे दोबारा पूछताछ चल रही है। शुरुआती पूछताछ में अनन्या ने कहा कि वह जिंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं ली हैं। आर्यन के साथ अनन्या की चैट 2018-19 की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या और आर्यन के बीच 2018-19 में हुए चैट पर एनसीबी को शक है।

इंडिया टुडे ने एनसीबी सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आर्यन ने अनन्या से गांजा लाने की बात कही थी इस पर अनन्या ने कहा था कि वह अरेंज कर देंगी। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान अनन्या को आर्यन खान के साथ चैट को दिखाया जहां उन्होंने ड्रग्स के इंतजाम की बात की। अनन्या ने लिखा था- ‘मैं इंतजाम कर दूंगी (I will raise)।‘

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!