लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन को बीमार मां से मिलने नहीं दिया गया, भाई के घर के बाहर रोका गया, वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 16:01 IST

नवाजुद्दीन अपनी बीमार मां महरूनिसा से मिलने अपने के दूसरे भाई फैज़ुद्दीन के घर 2 मार्च को पहुंचे थे, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन मां से मिलने के लिए अंदर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें यह कहते हुए रोक दिया जाता है कि अनुमति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन 2 मार्च को बीमार मां से मिलने अपने भाई के घर गए थे।नवाज की मां दूसरे भाई फैज़ुद्दीन के घर रह रही हैं जहां वह उनसे मिलने गए थे।

मुंबईः अभिनेता नवाजुद्दीन के निजी जीवन की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्नी और भाइयों से खराब हो चुके रिश्ते के बीच खबर है कि मां से मिलने भाई के घर गए नवाजुद्दीन को गेट पर ही रोक दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

नवाज अपनी बीमार मां को देखने के लिए भाई के वर्सोवा वाले बंगले पर पहुंचे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनको अंदर जाने नहीं दिया। घटना 2 मार्च की है। नवाजुद्दीन अपनी बीमार मां महरूनिसा से मिलने अपने के दूसरे भाई फैज़ुद्दीन के घर 2 मार्च को पहुंचे थे, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन मां से मिलने के लिए अंदर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें यह कहते हुए रोक दिया जाता है कि अनुमति नहीं है। 

नवाज को रोकने वाला शख्स कहता है- ऐसा है, देखो मैं तुम्हारे साथ काम करता हूं वो बात तो है लेकिन फिलहाल ये अम्मी का मामला है। वो है बहुत ज्यादा तनाव में। अभी तुम्हारी एक्स वाइफ भी आई थी, बच्चे भी आए थे। बच्चों तक तो ठीक था कि बच्चे आ जाए कोई दिक्कत नहीं है। तुम्हारी एक्स वाइफ को मना कर दिया, अभी कोर्ट में चल रहा है। तो मेरे ख्याल से अभी जितने अम्मी की तबीयत ठीक हो, वो इतने तनाव में हैं तो अभी ना आओ तो अच्छा है।

नवाजुद्दीन की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं और मामला कोर्ट में है। वहीं पिछले दिनों भाई शमास ने भी उनपर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने भाइयों के लिए कुछ नहीं किया और जैसे दिखते हैं वैसे वे नहीं हैं। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों संग विवाद खत्म करने के लिए पिछले दिनों नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था।

नवाजुद्दीन ने अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति तीन भाईयों के नाम कर दी है। अभिनेता ने अपने हिस्से में आई पुश्तैनी जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने 3 भाइयों के नाम करते हुए अपने आप को जमीनी विवाद से अलग कर लिया। बता दें कि 6 महीने पहले नवाजुद्दीन के परिवार में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था। नवाजुद्दीन ने बुढ़ाना में पुश्तैनी संपत्ति पर एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था जिसके बाद उनके भाइयों ने इसे गैरकानूनी बताया था।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?