लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अभिनेता के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई, वीडियो जारी कर कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 24, 2023 17:10 IST

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी क कहा है कि नवाज अपने पैसों की ताकत के दम पर उनके बच्चे उनसे छीनना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कियाकहा- नवाज अपने पावर का मिसयूज कर रहा हैकहा- ताकत के दम पर उनके बच्चे छीनना चाहता है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कहा है कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। आलिया सिद्दीकी ने इससे पहले भी नवाज पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे और अब कहा है कि पुलिस में सबूतों के साथ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। इसके कैप्शन में आलिया ने लिखा, "एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर। उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।"

इसके अलावा आलिया ने वीडियो में कहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पैसों की ताकत के दम पर उनके बच्चे उनसे छीनना चाहते हैं। आलिया ने कहा, "नवाज ने कल कोर्ट में एक केस डाला है, जिसमें उनका कहना है कि वो बच्चे की कस्टडी चाहते हैं। मैं बस आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिसने कभी बच्चे को महसूस नहीं किया है। ना पेट में महसूस किया, ना उसके बाद महसूस किया। जिसे नहीं पता कि बच्चे का डायपर कितने का आता है। डायपर पहनाते कैसे हैं। उसे ये नहीं पता कि बच्चे बड़े कब हो गए, उसे कुछ नहीं पता और उन बच्चों को मुझसे छीनकर ये बताना चाहता है अपने पावर से और दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है। वो अपने पावर का मिसयूज कर रहा है। अपने पैसे से तुम कितने ही लोगों को खरीद लो, लेकिन तुम मेरे बच्चों को मुझसे नहीं छीन सकते।"

आलिया ने आगे कहा, "तुमने मुझे अपनी पत्नी नहीं माना, लेकिन मैंने तुम्हे हमेशा अपना पति माना। मेरे पास एक-एक पैसे की प्रॉब्लम है और तुम मेरे बच्चे मुझसे छीन रहे हो। इसने मुझे हर तरफ से कमजोर कर रखा है और अब मुझसे मेरे बच्चे छीनने की कोशिश कर रहा है। ये अपनी पावर में इतना अंधा हो गया है कि इसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा। मेरे एक बच्चे को पता ही नहीं बाप होता क्या है, वो इसके साथ कैसे रह लेंगे? मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि फैसला मेरे हक में आयेगा।"

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पत्नी आलिया सिद्दकी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरोक्राइममुंबई पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?