लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 15:37 IST

मुजफ्फरनगर आने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीधे बुढ़ाना तहसील पहुंचे और अपने हिस्से में आई पुश्तैनी जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने 3 भाइयों के नाम करते हुए अपने आप को जमीनी विवाद से अलग कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुश्तैनी संपत्ति विवाद में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा फैसलाअपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की3 भाइयों के नाम की हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों के साथ चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नवाजुद्दी ने अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति तीन भाईयों के नाम कर दी है। इसके लिए अभिनेता एक दिन के लिए अपने गृहनगर मुजफ्फरनगर आए थे।

मुजफ्फरनगर आने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीधे बुढ़ाना तहसील पहुंचे और अपने हिस्से में आई पुश्तैनी जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने 3 भाइयों के नाम करते हुए अपने आप को जमीनी विवाद से अलग कर लिया। बता दें कि 6 महीने पहले नवाजुद्दीन के परिवार में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था। नवाजुद्दीन ने बुढ़ाना में पुश्तैनी संपत्ति पर एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था जिसके बाद उनके भाइयों ने इसे गैरकानूनी बताया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गृहनगर मुजफ्फरनगर आने संपत्ति विवाद निपाटाने की जानकारी देते हुए उनके भाई फैजुद्दीन ने मीडिया को बताया, "नवाज भाई के हिस्से में जितनी भी प्रॉपर्टी थी या पुश्तैनी संपत्ति में जो हिस्सा था वो तीन भाईयों के नाम करके वापस चले गये है। 7 भाइयों में जो हमारे भाई है आलमाश भाई उनको सारी पॉवर दे दी गई है।"

बता दें कि नवाज के 6 भाइयों में से एक शमास ने हाल ही में उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शमास ने कहा था कि नवाज और दिवंगत एक्टर इरफान खान के बीच रिश्ता ठीक नहीं था। 2009 के आस-पास नवाज और इरफान के बीच यूएस की रहने वाली एक लड़की की वजह से विवाद हो गया था। ये विवाद इतना आगे बढ़ गया था कि फिल्म लंच बॉक्स की शूटिंग के वक्त दोनों के बीच सुलह कराने के लिए डायरेक्टर अनुराग कश्यप को बीच में आना पड़ा। शमास सिद्दीकी हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने कहा है कि बेटी के जन्म के बाद भी नवाज या किसी फैमिली मेंबर्स ने उनके बात नहीं की।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीमुजफ्फरपुरबॉलीवुड हीरोअनुराग कश्यपइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?