लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलीवुड नाम से है आपत्ति, फिल्म इंडस्ट्री में तीन चीजें तुरंत चाहते हैं बदल दी जाएं, बताई दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की अच्छाई

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 10:29 IST

हाल ही में नवाजुद्दीन टाइम्स नाऊ चैनल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां उनसे बॉलीवुड में तीन अहम बदलाव के बारे में सवाल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री करने की इच्छा जताईनवाजुद्दीन एक कार्यक्रम में कहा कि वह रोमन में मिलने वाली स्क्रिप्ट को देवनागरी में होने की मांग करते हैं

मुंबईः इन दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के मंचों पर साउथ फिल्म बनाम हिंदी यानी बॉलीवुड फिल्मों को लेकर काफी बहस हो रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे प्रदर्शन ने बॉलीवुड के कंटेंंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई अभिनेताओं ने इस पर खुलकर अपनी राय दे चुके हैं। 

इस बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसपर अपने विचार व्यक्त करते हुए तीन बदलावों की जरूरत को महसूस किया है। हाल में नवाजुद्दीन टाइम्स नाऊ चैनल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां उनसे बॉलीवुड में तीन अहम बदलाव के बारे में सवाल किया गया था। अभिनेता से पूछा गया कि अगर उन्हें पॉवर दे दिया जाए तो बॉलीवुड में क्या तीन बदलाव करना चाहेंगे?

 इस पर नवाजुद्दीन ने कहा कि ’पहले तो इसका नाम ही बदलूंगा, हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री रखो ना। दूसरा हमारे पास जो स्क्रिप्ट आती है वह रोमन में आती है। उसे याद करना बहुत मुश्किल हो जाता है तो मैं देवनागरी में मांगता हूं।’ स्क्रिप्ट रोमन में लिखी होती है जो समझने में मुश्किल होती है। इसके बाद अभिनेता ने तीसरे बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि वह सेट पर इंग्लिश के हौवा इसके माहौल को बदलना चाहेंगे।

इसे विस्तार से समझाते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि  आस-पास का जो माहौल है ना, डायरेक्टर-असिस्टेंट डायरेक्टर हर कोई इंग्लिश में बात कर रहा होता है। एक्टर के समझ में ही नहीं आ रहा... सीधा-सीधा बोल दे ना यार... उससे क्या है कि परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। जैसे साउथ की एक अच्छी बात है कि तमिल में बात करते हैं, गर्व महसूस करते हैं, कन्नड़ है तो गर्व से बात करते हैं।

नवाज आगे समझाते हुए कहते हैं कि दक्षिण में राइटर्स, डायरेक्टर्स, मेकअप आर्टिस्ट जितने भी वह वहां की भाषा में बात करते हैं। तमिल है तो तमिल, कन्नड़ है तो कन्नड़ या मलयाली में बात कर रहे हैं। तो उनका जो माहौल बनता है अलग तो होगा ना... सबको समझ आ रहा है सबकी बातें... हमारे यहां ऐसा है डायरेक्टर पता नहीं क्या कह रहा, असिस्टेंट कुछ और कह रहा है, एक्टर जिसे इंग्लिश समझ नहीं आ रही उसे पता ही नहीं हो क्या रहा है।’

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आनेवाले हैं। फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को कोरियोग्राफर अहमद खान ने निर्देशित किया है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीनवाजुद्दीन सिद्दीकीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!