लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म घूमकेतू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, 22 मई से यहां देख पाएंगे फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 13:05 IST

अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "घूमकेतू" के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म घूमकेतू के रिलीज की घोषणा कर दी गई है।इस फिल्म में नवाज के साथ मुख्य रोल में डायरेक्टर अनुराग कश्यप नजर आने वाले हैं

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है।

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई।ऐसे में खबर आ रही है कि जून में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को भी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतू के रिलीज की घोषणा कर दी गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "घूमकेतू" के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज किया जाएगा। पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में नवाज के साथ मुख्य रोल में डायरेक्टर अनुराग कश्यप नजर आने वाले हैं। साल 2018 में भी ये फिल्म बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म पर्दे पर पेश नहीं हो पाई थी।फिल्म के रिलीज की घोषणा के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है।  फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में रहने वाले एक राइटर की है, जो सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आता है। यह फिल्म एक लेखक के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह जैसे सितारों का कैमियो भी है।

ऐसे में कभी समय से अटकी फिल्म के लिए ये वक्त रिलीज के लिए सबसे बेहतर है। फैंस इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही अपना अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं। ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीद भी की जा सकती है।

 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!