लाइव न्यूज़ :

National Film Awards 2023: आज होगा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान, कब और कहां देख सकेंगे लाइव

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2023 15:11 IST

घोषणा कार्यक्रम 24 अगस्त को शाम 5 बजे से होने वाला है और इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का जल्द होगा ऐलान इस बार 69वें पुरस्कार में आलिया भट्ट और कंगना रनौत के बीच टक्कर है इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा

National Film Awards 2023: भारतीय सिनेमा के लिए सबसे बड़े पुरस्कार के रूप में नेशनल फिल्म अवॉड्रर्स आ गया है और फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सालों से कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजित नहीं हो पा रहा था लेकिन इस साल 69वां अवॉर्ड्स आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा गुरुवार (24 अगस्त) को की जाएगी। यह सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक है। भारतीय फिल्म बिरादरी के विजेताओं के नामों की घोषणा नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में जूरी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी।

ऐसे में भारतीय सिनेमा को चाहने वाले दर्शक इस अवॉर्ड शो को देखने के लिए उत्सुक है हर फैन अपने कलाकार को जीतते देखना चाहता है। 

आइए हम आपको बताते हैं कि नेशनल फिल्म पुरस्कार को आप कब और कहां देख सकते हैं। 

कब और कहाँ देखना है?

गौरतलब है कि यह प्रोग्राम शाम 5 बजे से होने वाला है और इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है। घोषणा पीआईबी इंडिया के सोशल मीडिया (फेसबुक और यूट्यूब) अकाउंट पर लाइव होगी।

इस साल, आलिया भट्ट और कंगना रनौत के नाम क्रमशः गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) और थलाइवी (2021) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में हैं।

2022 में रिलीज होने वाली आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट भी कथित तौर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के दावेदारों में से एक हो सकती है। आधिकारिक सूची का अनावरण गुरुवार शाम को किया जाएगा।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता?

बता दें कि पिछले साल अजय देवगन ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्होंने सूर्या के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार साझा किया, जिन्होंने इसे सोरारई पोटरू में अपने प्रदर्शन के लिए जीता था।

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं, अपर्णा बालमुरली को फिल्म सोरारई पोटरू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच