लाइव न्यूज़ :

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे संग शेयर की शानदार तस्वीरें, सामने आया एक्स-बॉयफ्रेंड का रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 20:55 IST

एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसपर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अली गोनी का रिएक्शन सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफोटो में नताशा स्टेनकोविक मल्टी कलर टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैंनताशा के एक्स-बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अली गोनी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है

एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) अक्सर ही चर्चा का विषय रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर नताशा सुर्खियां बटोरते हुए नजर आईं। दरअसल, हाल ही में हार्दिक और नताशा एक प्यारे से बेटे पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में नताशा बेटे को गोद में लेकर खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में मां और बच्चे के बीच का प्यार देखने वाला है। फोटो में नताशा स्टेनकोविक मल्टी कलर टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही, इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब मैं तुम्हें पकड़ती हूं, जिंदगी समझ में आती है।' खास बात तो ये है कि नताशा के एक्स-बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अली गोनी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अली के इस रिएक्शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने हार्ट शेप इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है। यही नहीं, हार्दिक पांड्या ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने इस साल के शुरुआत में सगाई कर फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद मई में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को लगातार नए अपडेट्स देते रहते हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि नताशा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं।

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविकहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

क्रिकेटचौंकाने वाली घटना!, फैंस ने सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर फोन फेंका?, मजेदार मोमेंट वायरल, देखिए टी20 कप्तान ने क्या कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?