लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने की उड़ी अफवाह, बेटे ने कहा-बाबा एकदम ठीक हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 08:51 IST

इरफान खान (Irrfan Khan), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के अचानक निधन के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को लेकर कई तरह की खबरें उड़ने लगीं, लेकिन वो सभी गलत हैं

Open in App
ठळक मुद्देनसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को लेकर सोशल मी‌‌डिया में गुरुवार शाम से चल रही अस्पताल में भर्ती होने की खबरों में खूब जोर पकड़ाकुछ लोगों ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर गलत खबरें सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया था।

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को लेकर सोशल मी‌‌डिया में गुरुवार शाम से चल रही अस्पताल में भर्ती होने की खबरों में खूब जोर पकड़ा हालांकि ये खबरे झूठी हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद नसीर को लेकर उड़ी इस अफवाह से फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। दरअसल कुछ लोगों ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर गलत खबरें सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया था।

जिसके बाद एक्टर  के बेटे विवान शाह ने इन बातों का खंडन ट्वीट के जरिए किया एक्टर ने इन बातों को अफवाह करार दिया है। नसीर के छोटे बेटे विवान शाह ने इस बार ट्वीट करते हुए अपने पिता के एकदम ठीक होने की बात कही है।

व‌िवान ने अपने ट्वीट में लिखा, "सब ठीक है साथ‌ियो, बाबा एकदम ठीक हैं, उनके स्वास्‍थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं। उन्होंने इरफान और चिंटूजी के लिए प्रार्थना की है। वो दोनों को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं, उनके जाने से महान क्षति हुई है। नसीर ने क्या कहा

 अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘‘ठीक’’ हैं और घर पर हैं।फेसबुक पोस्ट में 69 वर्षीय शाह ने लोगों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में आश्वस्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं ठीक हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं घर पर हूं और लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं। कृपया किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें।’’

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!