लाइव न्यूज़ :

मेरे ऐसे कई दोस्त हैं जो मानते हैं कि हमारी कौम इस देश में रहने के लायक नहीं है, बोले नसीरुद्दीन- किसी को मेरे देश प्यार पर संदेह है तो..

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2023 09:09 IST

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि जो लोग धर्म में विश्वास करते हैं, वे उन लोगों को पछाड़ने में लगे हैं जिनको इसमें विश्वास नहीं हैं। आप ऐसा करने वालों के साथ बहस नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्दे नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि एक अभिनेता होने की चुनौतियां कमोबेश वैसी ही हैं जैसे अतीत में थीं।आज बड़ी चुनौती एक ऐसी परियोजना का चयन करना है जो संवेदनाओं को अपमानित ना करती हो।

नई दिल्लीः अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर धार्मिक कट्टरता को लेकर बोलते रहे हैं। धर्म के नाम पर देश में नफरत फैलाने की बात कहते आए हैं। इस बीच उन्होंने कहा है कि कई ऐसे उनके दोस्ते हैं जो ये मानते हैं कि उनकी कौम इस देश (भारत) में रहने लायक नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह ने यह बात अपनी आगामी Zee5 वेब सीरीज (Taj: Divided by Blood) के प्रचार के दौरान कही। क्विंट से बात करते हुए शाह ने कहा कि मीडिया का एक तबका देश में नफरत को ट्रिगर करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, जो लोग धर्म में विश्वास करते हैं, वे उन लोगों को पछाड़ने में लगे हैं जिनको इसमें विश्वास नहीं हैं। आप ऐसा करने वालों के साथ बहस नहीं कर सकते।

नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि मैं ऐसे लोगों को जानता हूं जो मेरे दोस्त हैं जो दावा करते हैं कि मेरे कौम के सभी लोग यहां रहने के लायक नहीं हैं। शाह ने कहा कि ऐसा सोचने के बावजूद ये लोग उनके दोस्त हैं क्योंकि वह जानते हैं कि लोग ऐसी बातें अपने राजनीतिक अनुभव के मुताबिक कहते हैं।

कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके नसीरुद्दीन ने कहा कि मैं इसे निजी तौर पर नहीं लेता। मैं धर्म के विचार की सदस्यता नहीं लेता। मुझे जन्मजात मानव अच्छाई में विश्वास है। नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि एक अभिनेता होने की चुनौतियां कमोबेश वैसी ही हैं जैसे अतीत में थीं। लेकिन आज बड़ी चुनौती एक ऐसी परियोजना का चयन करना है जो संवेदनाओं को अपमानित ना करती हो। क्योंकि "सब कुछ एक जिंगोइस्टिक रंग है"।

उन्होंने कहा कि अगर आप ईंट, साबुन, टूथपेस्ट के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह सब देशभक्ति से संबंधित होना चाहिए। मुझे अपनी आस्तीन पर अपनी देशभक्ति पहनने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को देश के लिए मेरे प्यार पर संदेह है, तो वे ऐसा करत रहें। मैंने उन्हें इसके विपरीत समझाने की जहमत नहीं उठाई।

बता दें कि वेब सीरीज (Taj: Divided by Blood) में शाह के अलावा धर्मेंद्र, अदिति राव हाइडारी, आशिम गुलाटी, ताहा शाह बडुशा, और शुबम कुमार मेहरा भी हैं। सीरीज  3 मार्च को Zee5 पर स्ट्रीम करेगी। इसके 10 हिस्से हैं जिसे रॉन स्केलपेलो ने निर्देशित किया है। 

टॅग्स :नसीम शाहबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 के दौरान नसीम शाह ने मरियम नवाज़ के खिलाफ लिखा आपत्तिजनक पोस्ट? विवाद खड़ा हुआ

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

क्रिकेटILT20 फाइनल में कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के नसीम शाह भिड़े, अंपायर ने किया बीच-बचाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?