लाइव न्यूज़ :

'भारत रत्न मेरे पिता के नाखून के बराबर', ऐक्टर बालकृष्ण ने कहा- कौन है एआर रहमान, हुए ट्रोल

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2021 14:36 IST

 आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी राम राव के छोटे बेटे नंदमुरी बालकृष्ण ने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें नहीं पता कि एआर रहमान कौन हैं। वहीं पुरस्कारों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न उनके पिता एनटीआर के नाखून के बराबर है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलुगु टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में बालकृष्ण ने कहा कि वह नहीं जानते कि एआर रहमान कौन हैकहा- उसने ऑस्कर जीता और मुझे यह भी नहीं पता कि वह कौन हैअपने ताजा बयान को लेकर काफी विवादों में आ गए हैं

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपने एक विवादास्पद बयान को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बालकृष्ण ने टीवी9 तेलुगु डिजिटल को दिए साक्षात्कार में ना सिर्फ मशहूर संगीतकार एआर रहमान को जानने से इनकार कर दिया बल्कि पुरस्कारों को लेकर भी विवादित बयान दिया है। 

 आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी राम राव के छोटे बेटे नंदमुरी बालकृष्ण ने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें नहीं पता कि एआर रहमान कौन हैं। वहीं पुरस्कारों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न उनके पिता एनटीआर के नाखून के बराबर है। बालकृष्ण ने कहा, मुझे नहीं पता कि एआर रहमान कौन है। उसने ऑस्कर जीता और मुझे यह भी नहीं पता कि वह कौन है। वह एक दशक में एक बार हिट गाने देता है।

साक्षात्कार प्रसारण होने के बाद एआर रहमान के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बालकृष्ण की जमकर आलोचना की है। तो वहीं अन्य ने उनका समर्थन भी किया। रहमान के बारे में बालकृष्ण के बयान का इस्तेमाल करते हुए फिल्म समीक्षक सुभकीर्तन ने लिखा कि वह यह भी नहीं जानती हैं कि नंदामुरी बालकृष्ण कौन हैं। 'हू इज बालकृष्ण' हैशटैग के साथ एक अन्य ट्विटर यूजर ने उन्हें दक्षिण भारत में भाई-भतीजावाद का पहला और बेहतरीन उत्पाद बताया।

एक अन्य ट्विटर हैंडल ने एक तस्वीर साझा की जो एआर रहमान की उपलब्धियों के बारे में बताया। यूजर ने बालकृष्ण और रहमान की तुलना एक मीम के जरिए की और ऐक्टर पर निशाना साधा।

 

बता दें, बालकृष्ण नंदमुरी ने 14 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसके बाद तेलुगु सिनेमा में कई हिट फिल्में दी। उनकी पहली फिल्म तातम्मा कला 1974 में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!