लाइव न्यूज़ :

Music Video: नागिन फेम अदा खान और हॉट इंडियंस ने लाया 'तेरा होया दीवाना', दीप मनी के इस गाने में स्कूल के दिनों की आएगी याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 12:44 IST

विनोद भानुशाली ने कहा,“तेरा होया दीवाना दीप मनी का एक और बेहतरीन ट्रैक है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अदा खान और हॉट इंडियंस का विजुअल देखने लायक है और इसकी  कोरियोग्राफी कमाल की है जो आपको आपके युवास्था में ले जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे दीप मनी एक बार फिर तेरा होया दीवाना नामक पैपी ट्रैक लेकर आए हैंसंगीत वीडियो को हिट्ज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है

मुंबईः दीप मनी एक बार फिर तेरा होया दीवाना नामक पैपी ट्रैक लेकर आए हैं। गाना यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। विनोद भानुशाली की हिट्ज म्यूजिक द्वारा निर्मित इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अदा खान और हॉट इंडियंस ने डांस का तड़का लगाया है। वे एक साथ मिलकर ऑडियंस के समक्ष एक फन डांस सॉन्ग लेकर आए हैं जिसे एनएस चौहान ने लिखा है। दीप मनी द्वारा रचित और स्वरबद्ध किए गए इस गाने को स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने डायरेक्ट किया है। यह गाना आप को निश्चित रूप से स्कूल के दिनों की याद दिलाएगा।

विनोद भानुशाली का मानना है कि,“तेरा होया दीवाना दीप मनी का एक और बेहतरीन ट्रैक है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अदा खान और हॉट इंडियंस का विजुअल देखने लायक है और इसकी  कोरियोग्राफी कमाल की है जो आपको आपके युवास्था में ले जाती है।" अदा खान ने कहा," इस गाने के म्यूजिक वीडियो को शूट करते समय हमे बहुत मजा आया, इस गाने ने मुझे मेरे स्कूल के दिनों की याद दिला दी। तेरा होया दीवाना बहुत ही क्यूट और पैपी ट्रैक है जिसे हर एज ग्रुप के लोग पसंद करेंगे।" वहीं दीप मनी ने कहा कि " तेरा होया दीवाना यह गाना कंटेंप्रेरी पंजाबी फ्लेवर से भरपूर है। जब आप यह गाना सुनेंगे तो आपका मन निश्चित रूप से इसपर थिरकने का  करेगा।"

संगीत वीडियो के बारे में बात करते हुए, स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने कहा कि यह म्यूजिक वीडियो अतीत की यादों को ताजा करता है और हमने स्कूल की कक्षाओं से लेकर खेल के मैदानों तक के हसीन पलों को इस म्यूजिक वीडियो में कैप्चर किया है। विनोद भानुशाली ने इस गाने को प्रस्तुत किया है जिसे दीप मनी ने गाया और कंपोज किया है। अदा खान और हॉट इंडियंस की अभिनीत यह गाना अब हिट्ज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

टॅग्स :म्यूजिक वीडियोसंगीतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!