लाइव न्यूज़ :

मेरे बेटे की आवाज रुक रही थी, उसने कहा- पापा हमें यहां से निकालो: आर्यन के सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट के पिता

By अनिल शर्मा | Updated: October 21, 2021 15:20 IST

बकौल अरबाज मर्चेंट के पिता असलम- 'मैं वास्तव में नहीं जानता कि मेरा बेटा कैसा है और मुझे नहीं पता कि जेल के अंदर क्या हो रहा है। मुझे यह भी नहीं पता कि उसके बैरक में कौन और  किस तरह के लोग उसके आसपास रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरबाज के पिता ने कहा, वीडियो कॉल के दौरान सिर्फ तीन मिनट हो पाई थीपिता असलम ने बताया, मैं उसके चेहरे पर डर देख सकता था

मुंबईः आर्यन खान ड्रग्स पार्टी मामले में सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी की वजह से काफी परेशान हैं। बीते दिनों आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मुंबई की सत्र अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। इस बीच अरबाज के पिता ने जेल में अपने बेटे की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है।

ईटाइम्स से इस बारे में बात करते हुए, अरबाज के पिता असलम ने कहा, मैं सुनवाई के बाद अरबाज से बात करना चाहता था और उससे बात करने का मौका पाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अरबाज के पिता ने कहा कि मैं अपना फोन नंबर दर्ज करने के लिए  घर के पास स्थित खार पुलिस स्टेशन भी गया था, ताकि उससे बात करने का मौका मिले। 

वीडियो कॉल के दौरान सिर्फ तीन मिनट हो पाई थी

बेटे की सुरक्षा की चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा,  जैसा कि अखबारों में लिखा गया था कि उसे जेल के जनरल बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है। अरबाज के पिता ने बताया कि बेटे से उनकी आखिरी बार बात एक वीडियो कॉल के दौरान सिर्फ तीन मिनट हो पाई थी। बेटा काफी डरा हुआ था। उसने कहा था कि वह दोषी नहीं है।

मैं उसके चेहरे पर डर देख सकता था

बकौल अरबाज मर्चेंट के पिता असलम- 'मैं वास्तव में नहीं जानता कि मेरा बेटा कैसा है और मुझे नहीं पता कि जेल के अंदर क्या हो रहा है। मुझे यह भी नहीं पता कि उसके बैरक में कौन और  किस तरह के लोग उसके आसपास रहते हैं। जब मुझे पिछले हफ्ते वीडियो कॉल पर बात करने का मौका मिला, तो सिर्फ तीन मिनट ही बात हुई। मैं उनके चेहरे पर डर देख सकता था। जब उसने मुझसे विनती की, पप्पा हमें यहाँ से निकालो, मैं निर्दोष हूं तो मुझे उसकी आवाज में घुटन महसूस हो रही थी। उसकी दबी आवाज और डर ने मुझे डरा दिया है और मैं अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं।'

मैं अपने बेटे को ऐसी हालत में नहीं देख सकता

बातचीत में असलम ने आगे बताया कि मैं अपने बेटे को ऐसी हालत में नहीं देख सकता। एजेंसी के सहयोग से उन्हें जमानत मिल सकती थी। इतनी नाजुक उम्र के लड़कों के साथ इस तरह व्यवहार करना अनुचित है। और हमारे देश के भविष्य का क्या होगा? केवल इन दो बच्चों को लक्षित करना अनुचित था, जब उनमें से कुछ को बिना जांच के जाने दिया गया था। हम नहीं जानते कि वे जेल में किस तरह के लोगों से मिल रहे हैं और उनके भविष्य का क्या होगा? यह अरबाज के करियर के बारे में नहीं है बल्कि यह मेरे बेटे की छवि और चरित्र के बारे में है, जिसे इस मामले से खराब किया गया है।

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच