लाइव न्यूज़ :

एआर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुए थे भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 13:48 IST

AR Rahman: इससे पहले, रहमान की बहन एआर रेहाना ने निर्जलीकरण और गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण बताया था और आश्वासन दिया था कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

Open in App

AR Rahman: संगीतकार ए आर रहमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें शरीर में पानी की कमी के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रहमान के परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। रहमान के प्रबंधक सेंथिल वेलन ने बताया कि संगीतकार (58) को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उनकी बहन ए आर रेहाना ने उन खबरों का खंडन किया था कि रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रेहाना ने पीटीआई-वीडियो से कहा, ‘‘उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी और उदर संबंधी समस्या थी।’’ रहमान के प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी। वेलन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह (रहमान) अभी घर वापस आए हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था... चिकित्सकों ने कुछ जांच कीं और सबकुछ सामान्य है।’’

रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपोलो हॉस्पिटल्स, ग्रीम्स रोड द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन की एक तस्वीर साझा की। बुलेटिन में अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि रहमान ‘‘शरीर में पानी की कमी के लक्षणों के बाद अस्पताल आए थे, नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’

इससे पहले, रहमान के अस्पताल मे भर्ती होने संबंधी खबरें आने पर अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में नतीवनतम जानकारी साझा की थी। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे सभी प्यारे प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता शरीर में पानी की कमी के कारण थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने कुछ नियमित जांच कराईं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनकी तबीयत ठीक है।’’

अमीन ने लिखा, ‘‘आपके शब्द और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। हम वास्तव में आपकी चिंता और निरंतर सहयोग की सराहना करते हैं। आप सभी को बहुत सारा प्यार और आभार!’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से बात कर रहमान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया है कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर लौटेंगे।’’

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड सिंगरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम